क्रिकेट

जयपुर के SMS स्टेडियम में और कितने मैच इस साल खेलेगी राजस्थान रॉयल्स? यहां देखें पूरा शेड्यूल

RR Matches in SMS Stadium: राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन लीग स्टेज में अभी और 4 मैच खेलने हैं। इसमें से कितने मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे, चलिए जानते हैं।

2 min read
May 04, 2026
RR matches Details in SMS Stadium Jaipur
राजस्थान रॉयल्स (फोटो- IANS)

Rajasthan Royals Matches in Jaipur: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 10 मैच खेल चुकी है। टीम ने 6 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इन चार हार में से दो मुकाबले उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में गंवाए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स इस सीजन अब तक जयपुर के एसएमएस स्टेडियम (SMS Stadium Jaipur) में सिर्फ दो ही मैच खेल पाई है और दोनों में हार का सामना करना पड़ा है। यानी इस सीजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक राजस्थान रॉयल्स की जीत का खाता नहीं खुला है।

प्लेऑफ्स की दावेदार है RR

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन अभी तक प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे बड़ी दावेदारों में शामिल है। टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है और उसे अभी चार मैच और खेलने हैं। 9 मई को उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इसके बाद 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स, 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में 24 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

जयपुर में होंगे और 2 मैच

फिलहाल टीम चौथे स्थान पर है और उसे अंतिम चार का टिकट हासिल करने के लिए बचे हुए चार में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। हालांकि 2 जीत के साथ भी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है, लेकिन तब उसे दूसरी टीमों के नेट रन रेट पर निर्भर रहना होगा। राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए चार में से दो मुकाबले अपने घरेलू मैदान जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी। 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाला मुकाबला एक तरह से ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमों की स्थिति लगभग समान है। दोनों ने 10-10 मुकाबले खेले हैं और 6-6 जीत दर्ज की हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में गुजरात पीछे है, इसी वजह से वह पांचवें स्थान पर है।

इस मुकाबले को जीतने वाली टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसके बाद राजस्थान का अगला मुकाबला 17 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। फिर 19 मई को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ंत होगी। टीम अपना आखिरी लीग मैच 24 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए आने वाले सभी मुकाबले बेहद अहम होने वाले हैं और टीम का लक्ष्य लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना होगा।

Updated on:
04 May 2026 06:55 pm
Published on:
04 May 2026 06:35 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो