2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमन गिल के निशाने पर कल बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, सिर्फ 44 रन बनाते ही पार करेंगे माइलस्टोन

Shubman Gill: भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल के निशाने पर घर में सभी फॉर्मेट में 4000 रन का माइलस्‍टोन पार करने का मौका होगा। गिल अपने पसंदीदा ग्राउंड में से एक न्यू चंडीगढ़ में सिर्फ 44 रन बनाते ही वह इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर लेंगे।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 02, 2026

Shubman Gill Records

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍कीन शाॅट)

Shubman Gill Records: गुवाहाटी में ऐतिहासिक वनडे डबल सेंचुरी के बाद अब शुभमन गिल की नजर न्यू चंडीगढ़ में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय कप्तान बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे, क्योंकि वह पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार कोई वनडे इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जो उनके होम स्टेट पंजाब में उनके पसंदीदा वेन्‍यू में से एक है। अगर वह इस मुकाबले में 44 रन बनाने मे सफल हो जाते हैं, तो घर में सभी फॉर्मेट में अपने 4000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे।

गिल का पसंदीदा वेन्‍यू है न्‍यू चंडीगढ़

गुवाहाटी वनडे में गिल ने भारत के 406 रन के सफल पीछा के दौरान इतिहास का सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी बनाई थी। भारतीय कप्तान 133 गेंदों पर 223 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे। गिल ने न्यू चंडीगढ़ में सिर्फ एक टेस्ट मैच और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। जून में इसी जगह पर एकमात्र टेस्ट में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 126 रन बनाए थे। इस वेन्‍यू पर छह मैचों में गिल ने 50.83 के औसत से 305 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक भी शामिल हैं।

79 पारियों में 57.34 के औसत से बनाए 3,957 रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वनडे गिल को एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल करने का मौका देगा। भारतीय कप्तान की नजर घर पर सभी फॉर्मेट में 4,000 रन के माइलस्‍टोन पर होगी। गिल सभी फॉर्मेट में घरेलू हालात में शानदार स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 65 मैचों और 79 पारियों में 57.34 के औसत और 87 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 3,957 रन बनाए हैं। उनके रिकॉर्ड में 15 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 223* का बेस्ट स्कोर भी शामिल है। मौजूदा सीरीज के पहले वनडे के दौरान गिल ने घर पर 2,000 वनडे रन पूरे किए।

10 वनडे पारियों में इस साल बना चुके हैं 894 रन

बता दें कि इस साल 11 वनडे की 10 पारियों में गिल ने 127.71 के औसत और 119.51 के स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल हैं। इस तरह अब तक वह 69 वनडे की 68 पारियों में 65.12 के औसत और 103 से ज्‍यादा के स्ट्राइक रेट से 3,712 रन बना चुके हैं, जिसमें 11 सेंचुरी और 20 फिफ्टी शामिल हैं।