CSK Matches in IPL 2026: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि टीम को अभी संजू सैमसन (Sanju Samson) को कप्तानी नहीं देनी चाहिए। कैफ का मानना है कि अगर एक ही सीजन में सैमसन से बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की भी जिम्मेदारी की उम्मीद की जाएगी, तो उन पर काफी दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में उनकी बल्लेबाजी पर भी असर पड़ सकता है।
आपको बता दें कि सैमसन इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई। आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान ने उन्हें ट्रेड कर चेन्नई में भेजा, जबकि बदले में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और सैम करन (Sam Curran) को अपने साथ जोड़ा।
चेन्नई में आते ही सैमसन टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं और उन्हें कप्तान बनाए जाने की चर्चा भी तेज हो गई है। हालांकि पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कप्तानी संभाली थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसी बीच कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि चेन्नई को जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहिए और सैमसन को पहले बल्लेबाज के तौर पर खुलकर खेलने का मौका देना चाहिए।
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में खेला जाएगा।
इस सीजन अब तक सिर्फ 20 शुरुआती मैचों के ही कार्यक्रम की घोषणा हुई है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सभी 10 टीमों को सिर्फ चार-चार मुकाबले ही खेलने हैं। चेन्नई का पहला मुकाबला 30 मार्च को होगा, तो वहीं दूसरे मैच में वह पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई की टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचेगी, जहां उसका मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा।
वहीं 11 अप्रैल को चेन्नई दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर मैदान में उतरेगी। आपको बता दें कि इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के चारों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।