क्रिकेट

IPL 2026: पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी ने किया केएल राहुल का काम तमाम, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट गंवा दिया। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया।

2 min read
Apr 02, 2026
मोहम्मद शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर चटकाया केएल राहुल का विकेट (Photo - BCCI)

Mohammed Shami, Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। शमी 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पारी की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में प्रवीण कुमार, उमेश यादव, ट्रेंट बोल्ट, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा और पैट कमिंस संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 3-3 बार ऐसा किया है।

बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई। इस टीम को 19 के स्कोर पर कप्तान ऋषभ पंत (7) के रूप में झटका लगा। इसके बाद मिचेल मार्श ने एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की।

ये भी पढ़ें

LSG के गेंदबाजों ने लगभग 14% रन वाइड और लेग बाई में दिये, मैच के बाद नाराज़ हुए कप्तान ऋषभ पंत, दिया ये बयान

मिचेल मार्श 28 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम ने 71 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से अब्दुल समद ने मुकुल चौधरी के साथ छठे विकेट के लिए 34 रन, जबकि शाहबाज अहमद के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन जुटाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अब्दुल समद 25 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शाहबाज अहमद ने नाबाद 15 रन बनाए। 14 रन का योगदान मुकुल चौधरी ने टीम के खाते में दिया। टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रन पर सिमट गई। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव ने 2 विकेट निकाले। 1 विकेट अक्षर पटेल के हाथ लगा।

पहले ओवर से बैकफुट पर दिल्ली

142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की पहली ही गेंद पर केएल राहुल (0) का विकेट गंवा दिया। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को मोहसिन खान के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद टीम ने 26 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए, लेकिन यहां से समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ टीम को संभाल लिया।

समीर रिजवी ने खेली मैच जिताऊ पारी

समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 17 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। रिजवी 47 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 70 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि स्टब्स ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 विकेट हाथ लगे।

ये भी पढ़ें

IPL के 18 सीजन में सिर्फ 7 भारतीय खिलाड़ी जीत पाए हैं ऑरेंज कैप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Published on:
02 Apr 2026 08:21 am
Also Read
View All

अगली खबर