
IPL 2026, MI vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां पंजाब किंग्स के सामने मेजबान मुंबई इंडियंस मैदान में उतरेगी। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अब तक चार मैचों में सिर्फ एक मुकाबला जीता है। वहीं पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक एक-दूसरे से एकदम उलट रहा है। अंक तालिका में जहां पंजाब किंग्स की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ऐसी टीम है जिसे एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। चार में से तीन मुकाबले जीतने के साथ एक मुकाबला उनका बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
दूसरी ओर आईपीएल 2026 में जीत के साथ आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती यह है कि रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग कौन करेगा। वैसे तो देखा जाए तो ओपनर के तौर पर टीम में कई बल्लेबाज मौजूद हैं। अंडर 19 टीम इंडिया के स्टार राज बाबा, क्विंटन डि कॉक, सूर्यकुमार यादव और नमन धीर भी ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। लेकिन इनमें से सबसे बड़े दो दावेदारों में सूर्यकुमार यादव और नमन धीर का नाम आता है। इसके अलावा राज बावा और क्विंटन डि कॉक भी ओपनिंग ओपनिंग की भूमिका निभा चुके हैं।
हालांकि, अगर क्विंटन डि कॉक ओपनिंग करते हैं तो फिर शेरफेन रदरफोर्ड या मिचेल सेंटनर में से किसी एक को बाहर करना पड़ेगा। क्योंकि चार विदेशी खिलाड़ियों में रायन रिकेल्टन के साथ क्विंटन डि कॉक और ट्रेंट बोल्ट भी शामिल हो जाएंगे। अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ किस ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरती है।
रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह, कॉर्बिन बॉश, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, विल जैक्स, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रॉबिन मिंज,
एएम ग़ज़नफ़र, दानिश मालेवार और मोहम्मद सलाउद्दीन इज़हार।
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्यक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद,
सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे और बेन ड्वारशुइस।