क्रिकेट

LSG vs RCB: क्रुणाल पंड्या ने फेंकी बाउंसर तो भड़के निकोलस पूरन, आपस में भिड़े, देखें VIDEO

क्रुणाल पंड्या ने दूसरी गेंद पर अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया। इसके तुरंत बाद क्रीज पर आए निकोलस पूरन को उन्होंने लगातार दो बाउंसर फेंकीं। दूसरी बाउंसर पर सिंगल लेने के बाद जब पूरन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे, तो क्रुणाल उनके करीब आए। दोनों के बीच कुछ तीखी बातचीत हुई और वे एक-दूसरे को घूरते हुए सीना दिखाने लगे।

2 min read
May 08, 2026
मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन आपस में भिड़े (Photo: Screengrab/@JioHotstar)

Nicholas Pooran Krunal Pandya fight, LSG vs RCB, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 50वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गेंदबाज क्रुणाल पंड्या और बल्लेबाज निकोलस पूरन के बीच हुई नोकझोंक सुर्खियों में रही।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: LSG के खिलाफ मैदान में उतरते ही भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, बनेंगे 200 IPL मैच खेलने वाले पहले तेज गेंदबाज

क्रुणाल पंड्या और निकोलस पूरन भिड़े

बारिश के कारण मैच रुकने के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ, तब LSG की पारी के 10वें ओवर में यह घटना घटी। क्रुणाल पंड्या ने दूसरी गेंद पर अर्शिन कुलकर्णी को आउट किया। इसके तुरंत बाद क्रीज पर आए निकोलस पूरन को उन्होंने लगातार दो बाउंसर फेंकीं। दूसरी बाउंसर पर सिंगल लेने के बाद जब पूरन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे, तो क्रुणाल उनके करीब आए। दोनों के बीच कुछ तीखी बातचीत हुई और वे एक-दूसरे को घूरते हुए सीना दिखाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मैच की बात करें तो बारिश से प्रभावित होने के कारण यह मुकाबला डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 19-19 ओवर का कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 209 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 19 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 203 रन बना सकी। इस तरह LSG ने 9 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। यह इस सीजन में लखनऊ की तीसरी जीत है, जबकि RCB को चौथी हार का सामना करना पड़ा।

LSG की पारी

मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 9.2 ओवर में 95 रन जोड़े। अर्शिन 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्श ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। पूरन 23 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्श एक छोर संभाले रहे और 56 गेंदों में 9 चौके व 9 छक्कों की मदद से 111 रनों की शानदार पारी खेली। अंत में कप्तान ऋषभ पंत ने 10 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाकर टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया।

RCB की पारी

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद खराब रही। जैकब बेथेल सिर्फ 4 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। प्रिंस यादव ने अगले ओवर में विराट कोहली को शून्य पर आउट कर RCB को दूसरा झटका दिया। 9 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 गेंदों में 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

पडिक्कल 34 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रजत पाटीदार ने 31 गेंदों में 61 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 6 छक्के शामिल थे। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 40 रन बनाए, जबकि क्रुणाल पंड्या 28 और रोमरियो शेफर्ड 23 रन नाबाद रहे। फिर भी टीम लक्ष्य से 9 रन पीछे रह गई।

गेंदबाजी में LSG के प्रिंस यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट झटके। शाहबाज अहमद को 2 विकेट मिले, जबकि मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया। RCB की तरफ से जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या और रसिख सलाम को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें

अतुल वासन ने गंभीर को बताया ‘बड़े ईगो वाला बदमाश’, कहा – मैं बचपन से जनता हूं, उनकी हरकतों से भारतीय टीम के खिलाड़ी घुट रहे हैं
Published on:
08 May 2026 08:32 am
Also Read
View All