क्रिकेट

आंकड़ों ने बढ़ाई श्रेयस अय्यर की टेंशन, पंजाब किंग्स के प्लेऑफ्स का समीकरण बिगाड़ सकती है RCB

IPL 2026 PBKS vs RCB: धर्मशाला में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी लेकिन आंकड़े उनके खिलाफ हैं।

2 min read
May 17, 2026
अर्शदीप सिंह (फोटो- IANS)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के लिए जीतना बेहद जरूरी है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट कन्फर्म कर सकती है। हालांकि उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। बेंगलुरु 12 में से 8 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है, तो पंजाब किंग्स 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी, लेकिन आंकड़े उनके खिलाफ हैं।

ये भी पढ़ें

ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात टाइटंस के 2 खिलाड़ियों के बीच टक्कर, वैभव सूर्यवंशी टॉप 5 से बाहर

धर्मशाला में नहीं खुला PBKS का खाता

धर्मशाला में इस सीजन का यह तीसरा मुकाबला है और इससे पहले दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स को हार झेलनी पड़ी है। साथ ही पंजाब किंग्स लगातार 6 मुकाबले जीतने के बाद अब पांच मैच हार चुकी है, जिससे उनके प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।

दूसरी ओर, बेंगलुरु जीत के रथ पर सवार है और पिछले दोनों मुकाबलों में उन्होंने जीत हासिल की है। अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो 2023 से लेकर अब तक दोनों टीमें 7 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें सिर्फ एक बार पंजाब किंग्स आरसीबी को हरा पाई है।

हालांकि ओवरऑल रिकॉर्ड में भी आरसीबी का पलड़ा भारी है, लेकिन आंकड़ा सिर्फ 19-18 का है। अब तक दोनों के बीच 37 बार टक्कर हो चुकी है, जिसमें आरसीबी ने 19 मैच जीते हैं, तो 18 मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है।

हारने पर मुश्किल हो जाएगी राह

इस मुकाबले में अगर पंजाब किंग्स हार जाती है तो उनके प्लेऑफ का समीकरण बिगड़ जाएगा। हालांकि आखिरी दोनों मुकाबले जीतकर वह आसानी से प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लेकिन जिस तरीके से आरसीबी के खिलाफ उनके आंकड़े हैं और धर्मशाला में उनका रिकॉर्ड है, उसे देखते हुए श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की मुश्किलें और टेंशन जरूर बढ़ जाएगी।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी और जोश हेज़लवुड।

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें

जीत के बावजूद KKR को बड़ा झटका, 18 करोड़ में लेने वाला गेंदबाज फेंक पाया है सिर्फ 8 गेंद
Also Read
View All