क्रिकेट

एक ही दिन में 2 टीमों का कट गया प्लेऑफ्स से पत्ता, अब बची 8 टीमों में से ये 4 सबसे बड़ी दावेदार

MI and LSG Eliminated: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की दावेदारी सबसे मजबूत नजर आ रही है।
2 min read
May 11, 2026
IPL 2026 Playoffs
आईपीएल 2026 से बाहर हुईं MI और LSG (फोटो- IANS)

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में जहां सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया, तो वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराया और उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी तोड़ दीं। मतलब, एक ही दिन में दो टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं। अब प्लेऑफ की रेस में आठ टीमें बची हैं।

कैसे बाहर हो गईं LSG और MI

आपको बता दें कि आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 14 अंक हासिल करना जरूरी होता है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11-11 मुकाबले खेल लिए हैं और सिर्फ तीन-तीन में जीत हासिल की है। अगर वे बचे हुए तीनों मुकाबले भी जीत लेती हैं, तो भी अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच पाएंगी। यही वजह है कि वे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

दूसरी वजह यह भी है कि अंतिम 4 में सिर्फ 4 टीमें ही पहुंचती हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के 14-14 अंक हो चुके हैं। पंजाब किंग्स भी 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बचे हुए सभी मैच जीतकर भी 12 अंक तक पहुंच सकती हैं। यह वजह है कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स रविवार को आधिकारिक रूप से एलिमिनेट हो गईं।

ये 4 टीमें सबसे बड़ी दावेदार

प्लेऑफ की रेस में अब बची हुई आठ टीमों में से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। हालांकि, सीएसके और राजस्थान रॉयल्स भी ज्यादा पीछे नहीं हैं लेकिन राह थोड़ी मुश्किल जरूर हो गई हैं। इन दोनों टीमों ने 11-11 मैच खेल लिए हैं।

वहीं, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस बचे हुए तीन-तीन मुकाबलों में से दो-दो मैच जीतकर अगले दौर का टिकट पक्का कर सकती हैं। हालांकि ये तीनों टीमें 1-1 मैच जीतकर भी अंतिम 4 में पहुंच सकती हैं लेकिन नेट रनरेट बेहतर रखना होगा। पंजाब किंग्स के पास अभी चार मैच बचे हैं और वह दो मैच जीतकर भी अगले दौर में पहुंच जाएगी।

Also Read
View All
Vaibhav Suryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी से पहले पृथ्वी शॉ थे भारत के आखिरी टीनएजर डेब्यूटेंट, 8 साल बाद बदलेगा क्रिकेट का इतिहास

Youngest Debutant in Cricket: वैभव सूर्यवंशी आज बदल देंगे क्रिकेट का इतिहास, देखें तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट

Youngest Indian Debutants: वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करते ही सचिन तेंदुलकर का नहीं, वाशिंगटन सुंदर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे

IRE vs IND 1st T20 Weather Report: डेब्यू के लिए वैभव सूर्यवंशी को करना पड़ सकता है इंतजार, आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश की संभावना

Women’s World Cup 2026 में लगातार 4 मैच जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया, फिर भी पहले राउंड के बाद हो सकती है टूर्नामेंट से बाहर