क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह हराने के बाद RCB का नेट रन रेट मजबूत, टॉप 4 में ये टीमें

इस हार के बाद दिल्ली के नेट रन रेट को बड़ी चोट पहुंची है। वहीं आरसीबी का नेट रन रेट अब आसमान छू रहा है। आरसीबी को आठ मैच में छह जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +1.919 के नेट रनरेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के 8 मैचों तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक हैं। उनका नेट रनरेट -1.060 है।

3 min read
Apr 28, 2026
दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच मैच खेला गया (photo- IPL)

IPL 2026 points table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 39वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जोस हेजलवुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत डीसी को 75 रन पर समेट दिया और 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया।

ये भी पढ़ें

‘क्लिप बार-बार देखी, इसकी जांच होनी चाहिए’, अंगकृष को आउट दिए जाने पर अंपायर पर भड़के आईपीएल के पूर्व आईपीएल कमिश्नर

दिल्ली के नेट रनरेट को बड़ी चोट पहुंची

इस हार के बाद दिल्ली के नेट रन रेट को बड़ी चोट पहुंची है। वहीं आरसीबी का नेट रन रेट अब आसमान छू रहा है। आरसीबी को आठ मैच में छह जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंक और +1.919 के नेट रनरेट के साथ वह दूसरे स्थान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स सातवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली के 8 मैचों तीन जीत और पांच हार के साथ छह अंक हैं। उनका नेट रनरेट -1.060 है।

पंजाब किंग्स अब भी टॉप पर

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में अभी भी टॉप पर काबिज है। सात मैचों में छह जीत हासिल करने के बाद पंजाब के पास 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +1.333 के मजबूत आंकड़े पर है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। दोनों ने आठ-आठ मुकाबले खेले हैं। दोनों ने पांच में जीत और तीन मैच हारे हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट +0.815 है। इसलिए वह तीसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान का नेट रनरेट +0.602 है।

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स (PBKS)760113+1.333
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)862012+1.919
3सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)853010+0.815
4राजस्थान रॉयल्स (RR)853010+0.602
5गुजरात टाइटंस (GT)84408-0.475
6चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)83506-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स (DC)83506-1.060
8कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)82515-0.751
9मुंबई इंडियंस (MI)72504-0.736
10लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)82604-1.106

गुजरात टाइटंस (GT) ने आठ मैच में चार जीत हैं और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वह आठ अंक और -0.475 के नेट रनरेट के साथ पांचवे स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आठ मैच में तीन जीतकर छह अंक और -0.121 के नेट रनरेट के साथ छठे स्थान पर है।

केकेआर सातवें स्थान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 8 मैचों में दो जीतकर 5 और -0.751 के नेट रनरेट के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस (MI) 7 मैचों से 4 अंक और -0.736 के नेट रन रेट के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।

पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास

डीसी और आरसीबी मैच के बाद ऑरेंज कैप में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑरेंज कैप अभी भी अभिषेक शर्मा के पास है। अभिषेक ने 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं। पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास चली आई है। भुवनेश्वर ने डीसी के खिलाफ हुए मैच में घातक गेंदबाजी की थी और 3 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिए थे। भुवनेश्वर कुमार के 8 मैचों में 14 विकेट हो गए हैं।

RCB vs DC मैच का हाल

डीसी और आरसीबी मैच पर नजर डालें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। भुवनेश्वर कुमार ने पारी की दूसरी गेंद पर ही साहिल पारेख को बोल्ड कर विकेट लेने का जो सिलसिला शुरु किया, उसके बाद डीसी कभी संभल नहीं पाई। पूरी टीम 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए अभिषेक पोरेल ने अगर 30 रन नहीं बनाए होते तो स्थिति और बुरी हो सकती थी। भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर 3 और हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए। रासिख सलाम, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।

आरसीबी ने 6.3 ओवर में 1 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। एकमात्र विकेट जैकब बेथेल का गिरा। बेथेल ने 11 गेंदों पर 20 रन बनाए। विराट कोहली 15 गेंदों पर 23 और देवदत्त पड्डिकल 13 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। हेजलवुड प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

ये भी पढ़ें

‘किसी बल्लेबाज से ऐसी उम्मीद नहीं कर सकते’, अंगकृष रघुवंशी के विवादित आउट पर भड़के आकाश चोपड़ा और एक्सपर्ट्स
Published on:
28 Apr 2026 09:58 am
Also Read
View All