क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: RCB की जीत से पॉइंट्स टेबल में उथल पुथल, नंबर 1 से हटा राजस्थान, MI और KKR का बुरा हाल

IPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी 5 में से […]

2 min read
Apr 16, 2026
आईपीएल 2025 का खिताब जीतने की खुशी मनाती आरसीबी। (फोटो सोर्स: IANS)

IPL 2026 Points Table: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चौथा मुकाबला जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को खेले गए सीजन के 23वें मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी 5 में से 4 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' बन गई है। वहीं, एलएसजी 5 में से 3 मुकाबले गंवाकर सातवें स्थान पर मौजूद है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी 146 रन पर सिमट गई। इस टीम को एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। इस जोड़ी ने 4 ओवरों में 32 रन जुटाए। मार्करम 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

ये भी पढ़ें

RCB vs LSG: ऋषभ पंत को लगी हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद, चोटिल हुए भारतीय बल्लेबाज, रिटायर्ड हर्ट हुए

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से इस पारी में मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए, जबकि आयुष बडोनी ने 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 38 रन जुटाए। उनके अलावा, मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

आईपीएल पॉइंट्स टेबल (लेटेस्ट अपडेट)

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)54108+1.503
2राजस्थान रॉयल्स (RR)54108+0.889
3पंजाब किंग्स (PBKS)43017+0.720
4सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)52304+0.576
5दिल्ली कैपिटल्स (DC)42204+0.322
6गुजरात टाइटंस (GT)42204-0.029
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)52304-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)52304-0.846
9मुंबई इंडियंस (MI)41302-0.772
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)50411-1.383

विपक्षी खेमे से रसिख सलाम डार ने 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट निकाले। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट प्राप्त किया। इसके जवाब में आरसीबी ने महज 15.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस टीम ने 1.4 ओवर में महज 9 के स्कोर पर फिलिप सॉल्ट (7) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 57 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

पड्डिकल 11 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया। कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 49 रन की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 23 रन बनाए।

इस टीम ने 122 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट खो दिया था। यहां से टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि अवेश खान ने 2 विकेट निकाले

ये भी पढ़ें

कभी 5 छक्के लगाए थे, उसी की बात करते हैं, रिंकू को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया? KKR की हार के बाद इस दिग्गज ने साधा निशाना
Published on:
16 Apr 2026 07:40 am
Also Read
View All