क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: पहली जीत के साथ सीएसके ने लगाई छलांग, जानें पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों का ताजा हाल

IPL 2026 Points Table Update after CSK vs DC: सीएसके ने लगातार तीन मैच में हारने के बाद डीसी के खिलाफ टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही सीएसके एक पायदान की छलांग लगाते हुए 9वें पायदान पर पहुंच गई है। आइये पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानते हैं।

2 min read
Apr 12, 2026
आईपीएल 2026 की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update after CSK vs DC Match: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच शनिवार को चेन्नई में खेला गया। सीएसके ने डीसी को 23 रन से हराया और सीजन के चौथे मैच में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में सीएसके ने एक स्थान की छलांग लगाई है। जबकि इस हार के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स दो जीत और दो हार के बाद 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। आइये इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में सभी टीमों के ताजा हाल पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC मैच में हुआ खूब बवाल, स्टब्स ने फेंका हेलमेट, अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी, जानें क्या है पूरा मामला

राजस्थान रॉयल्स शीर्ष पर बरकरार

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान रॉयल्स 4 मैच के बाद 8 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज है, वहीं पंजाब किंग्स 4 मैच के बाद 7 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर है। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 मैच के बाद 4 अंक लेकर तीसरे नंबर पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स 3 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें और सनराइजर्स हैदराबाद 4 मैचों में 2 अंक के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 3 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें, चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद अंकतालिका में कई टीमों का स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

IPL 2026 Points Table

क्रमटीममैचजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1RR440008+2.055
2PBKS430017+0.720
3RCB321004+1.231
4DC422004+0.322
5LSG321004-0.359
6SRH413002-0.024
7GT312002-0.270
8MI312002-0.715
9CSK413002-1.532
10KKR403011-1.315

ऑरेंज कैप वैभव तो पर्पल कैप पर रवि का कब्‍जा

सीएसके-डीसी मैच के बाद भी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ऑरेंज कैप अभी भी राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी के पास जिन्होंने 4 मैचों में 200 रन बनाए हैं। डीसी के खिलाफ सीएसके की तरफ से अपना पहला शतक लगाने वाले और 115 रन की पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर आ गए हैं। सैमसन के 4 मैचों में 137 रन हो गए हैं। पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई के नाम है जिन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें

CSK vs DC: लगातार दूसरी हार के बाद अपने इन प्लेयर्स पर बरसे कप्तान अक्षर पटेल, बताया हार का जिम्मेदार
Published on:
12 Apr 2026 09:05 am
Also Read
View All