क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: मुंबई को रौंदकर राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा उलटफेर, जानें पाइंट्स टेबल का ताजा हाल

IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स ने बारिश बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराकर पॉइंट्स टेबल में एक बार फिर शीर्ष स्‍थान हासिल कर लिया है। जबकि मुंबई इंडियंस 7वें पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल के हाल पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
Apr 08, 2026
IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 12वें मैच के बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आईपीएल 2026 का अगला मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। गुवाहाटी में बारिश के चलते ये मैच 11-11 ओवर का कर दिया गया, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से पछाड़ दिया। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 150/3 का स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई की टीम सिर्फ 123/9 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में फिर बड़ा उलटफेर किया है।

ये भी पढ़ें

‘जिस तरह से वह बैटिंग करता है’, वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या

राजस्‍थान रॉयल्‍स 6 अंक के साथ शीर्ष पर

आईपीएल 2026 में लगातार तीन जीत के साथ राजस्‍थान रॉयल्‍स 6 अंक और +2.403 के नेट रन रेट के साथ एक बार फिर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। जबकि टूर्नामेंट में जीत से आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस तीन मैच में से लगातार दूसरी हार के बाद दो अंक और -0.715 के नेट रन रेट के साथ 7वें पायदान पर पहुंच गई है।

पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच अंक और +0.637 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। एक और अजेय टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दो मैचों में चार अंक और +2.501 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स भी अभी तक कोई मैच नहीं हारी है, लेकिन वह नेट रन रेट (+1.170) के मामले में आरसीबी से पीछे है।

सीएसके और जीटी का नहीं खुला खाता

चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्‍थान पर है। गुजरात टाइटन्स भी दो मैच खेलने के बाद अभी तक कोई जीत हासिल नहीं कर पाई है और वह अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।

बता दें कि आईपीएल 2026 के इस सीजन में लीग स्टेज के कुल 70 मैच खेले जाने हैं। इसके बाद चार प्लेऑफ मैच खेले जाएंगे, जिनका शेड्यूल अभी तक घोषित नहीं किया गया है। आईपीएल के मौजूदा सीजन की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल नीचे देखें।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रन रेट
RR330062.403
PBKS320150.637
RCB220042.501
DC220041.170
SRH312020.275
LSG21102-0.542
MI31202-0.715
KKR30211-1.964
GT20200-0.424
CSK30300-2.517
Published on:
08 Apr 2026 09:49 am
Also Read
View All