क्रिकेट

IPL 2026 Points Table Update: RR को रौंदने के बाद SRH की टॉप-4 में एंट्री, जानें पॉइंट्स टेबल में अन्य सभी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table Update after SRH vs RR Match: सनराइजर्स हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रनों की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा हुआ है। इस जीत के साथ वह टॉप-4 में पहुंच गई है। जबकि ऑरेंज कैप पर क्‍लासेन ने कब्‍जा कर लिया है। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप में हुए बदलावों पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
Apr 14, 2026
IPL 2026 में सभी टीमों के कप्‍तान। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

IPL 2026 Points Table Update after SRH vs RR: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच सोमवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 216 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्‍थान की टीम 19 ओवर में 159 रनों पर ढेर हो गई और 57 रन के बड़े अंतर से हार गई। ये आरआर की इस सीजन में लगातार चार जीत के बाद पहली हार है। जबकि एसआरएच की पांचवें मैच में दूसरी जीत। इस जीत के बाद पॉइंट्स के साथ ऑरेंज कैप और पर्पल कैप में हुए बदलावों के बारे में आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें

‘शार्क्स से सावधान रहें’, पहली ही गेंद पर जीरो पर आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मिली कड़ी चेतावनी

सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाई लंबी छलांग

राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। इस मैच से पहले वह सातवें पायदान पर थी।

डीसी टॉप-4 से हुई बाहर

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है तो गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे स्थान पर, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें नंबर पर काबिज है। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ आठवें पायदान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स 4 मैचों में 2 जीत के साथ नौवें स्थान पर और कोलकाता नाइट राइडर्स 4 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

IPL 2026 points table after SRH vs RR match

रैंकटीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
1RR5418+0.889
2PBKS4307+0.720
3RCB4316+1.148
4SRH5234+0.576
5DC4224+0.322
6GT4224-0.029
7LSG4224-0.427
8MI4132-0.772
9CSK4132-1.532
10KKR4031-1.315

ऑरेज पर क्‍लासेन का कब्‍जा तो पर्पल कैप कृष्‍णा के पास

एसआरएच-आरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप अब एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास चली गई है। क्लासेन ने 5 मैचों की 5 पारियों में 224 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर ईशान किशन हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 213 रन हैं। आरआर के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं जिनके 5 मैचों की 5 पारियों में 200 रन हैं।

पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। आरआर के रवि बिश्नोई 5 मैचों में 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें

मैं इसको पहली ही गेंद पर आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने मैच से पहले ही कर दिया था वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने का ऐलान
Published on:
14 Apr 2026 11:07 am
Also Read
View All