क्रिकेट

Points Table, IPL 2026: RR vs GT मैच के बाद अंकतालिका में हुआ बड़ा बदलाव, यह टीम पहुंची टॉप पर, देखें पॉइंट्स टेबल

राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 48 गेंद रहते 8 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट +2.233 है और उनके दो मैचों में चार अंक हैं।

2 min read
Apr 05, 2026
राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका के टॉप पर (photo - IPL official site)

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेला गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस पर 6 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रॉयल्स एक बार फिर अंकतालिका के टॉप पर आ गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 48 गेंद रहते 8 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट +2.233 है और उनके दो मैचों में चार अंक हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम है। दिल्ली ने भी दो मुक़ाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। उनका नेट रन रेट +1.170 है। दिल्ली ने पहले मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को छह विकेट और दूसरे मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को भी छह विकेट से हराया है।

ये भी पढ़ें

GT vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुक़ाबले में छह रन से हराया, रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

तीसरे नंबर पर पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स (PBKS) काबिज है। पंकब ने भी पहले दोनों मैच जीते हैं। उन्होंने पहले मैच में गुजरात को तीन विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मुक़ाबला में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पांच विकेट से हराया था। पंजाब का नेट रन रेट +0.637 है।

चौथे नंबर पर दो अंक के साथ गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराया था। इस बड़ी जीत के बाद आरसीबी का नेट रन रेट +2.907 है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में 2 मैच खेले हैं। हैदराबाद को 1 मैच में जीत और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट +0.469 है। मुंबई इंडियंस 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है।

रैंकटीममैच (P)जीत (W)हार (L)बेनतीजा (NR)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स (RR)22004+2.233
2दिल्ली कैपिटल्स (DC)22004+1.170
3पंजाब किंग्स (PBKS)22004+0.637
4रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)11002+2.907
5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)21102+0.469
6मुंबई इंडियंस (MI)21102-0.206
7गुजरात टाइटंस (GT)20200-0.424
8लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)10100-1.397
9कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)20200-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)20200-2.562

गुजरात टाइटंस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर सातवें स्थान पर है। एलएसजी अपना एकमात्र मैच गंवाकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स अपने दोनों मैच गंवाकर दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद कई टीमों का अंकतालिका में स्थान ऊपर नीचे है। इसकी वजह रन रेट है। अंकतालिका में टीमों की रैंकिंग रन रेट के आधार पर है।

अंकतालिका में हर मैच के बाद बदलाव होता है। रविवार को दो मैच होने हैं। शाम 3:30 से पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मैच शाम 7:30 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीएसके अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है और आरसीबी के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

ये भी पढ़ें

Purple Cap IPL 2026: पर्पल कैप की लिस्ट में बड़ा फेरबदल, चार विकेट झटक राजस्थान रॉयल्स का यह गेंदबाज टॉप पर

Published on:
05 Apr 2026 09:12 am
Also Read
View All

अगली खबर