क्रिकेट

IPL 2026: ‘धर्मशाला’ में बेहद शर्मनाक है पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड, 2023 से सिर्फ 1 मैच जीती है टीम

पंजाब किंग्स का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। टीम ने अब तक यहां 17 मैच खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
2 min read
May 17, 2026
PBKS eye in IPL 2026 Auction
पंजाब किंग्‍स का धर्मशाला में बेहद खराब रिकॉर्ड । (फोटो सोर्स: एक्‍स@/IPL)

Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 61वां मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से हरा दिया।

पंजाब ने हारे लगातार छह मैच

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम सीजन के शुरुआती 7 मैचों में अजेय रही थी। बारिश की वजह से 1 मैच रद्द हुआ था, जबकि 6 मैच पंजाब ने जीते थे। सीजन का दूसरा हाफ पंजाब के लिए निराशाजनक साबित हुआ है। टीम एक जीत को तरस रही है।

सीजन के 13वें मैच में पंजाब किंग्स की यह लगातार छठी हार थी। कभी अंकतालिका में पहले स्थान पर रही पंजाब के 13 मैचों में अब 13 अंक हैं और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल हो गया है। पंजाब ने अपने प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों को बहुत निराश किया है।

धर्मशाला में पंजाब किंग्स का बेहद खराब रिकॉर्ड

हर टीम के लिए उसका होम ग्राउंड मजबूत गढ़ माना जाता है। होम ग्राउंड में किसी भी टीम को हराना बहुत मुश्किल होता है। पंजाब किंग्स के लिए ऐसा नहीं है। धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड है, लेकिन इस स्टेडियम में पंजाब का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। रविवार को आरसीबी के खिलाफ हुआ मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया, जहां पंजाब एक बार फिर जीत दर्ज करने में सफल नहीं रही।

पंजाब किंग्स का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में बेहद खराब रिकॉर्ड रहा है। टीम ने अब तक यहां 17 मैच खेले हैं, जिसमें 11 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 6 मैचों में जीत मिली है। 2023 से इस स्टेडियम में पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड और भी खराब है। टीम 2023 से इस मैदान पर 8 मैच खेली है और 7 हारी है।

पंजाब किंग्स-आरसीबी मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 8 विकेट पर 199 रन बना सकी और मैच 23 रन से हार गई। आरसीबी के 13 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर है और सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

Updated on:
17 May 2026 08:35 pm
Published on:
17 May 2026 08:35 pm
Also Read
View All
IND vs ENG ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बदलाव, नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे भारतीय टीम में शामिल

IND vs ZIM T20: ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन की टीम से छुट्टी, रिंकू सिंह की वापसी हुई

Women’s T20 World Cup Final लॉडर्स में 28 से ज्‍यादा दर्शकों ने देखा, नहीं टूट सका महिला विश्व कप 2025 का रिकॉर्ड

ENG vs IND: अगर तीसरे टी20 में हारे तो श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ेगा शर्मनाक रिकॉर्ड, ऋषभ पंत और शुभमन गिल से भी खराब है कप्तानी रिकॉर्ड

SL U19 vs IND U19: दिमंथा महाविथान की सेंचुरी के दम पर जीता श्रीलंका, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की 87 रन की पारी गई बेकार