क्रिकेट

IPL 2026 Purple Cap: टॉप-7 गेंदबाजों के नाम 3-3 विकेट, फिर भी RCB के इस बॉलर के सिर क्यों सजी पर्पल कैप? समझें पूरा समीकरण

IPL 2026 Purple Cap: IPL 2026 पर्पल कैप की रेस हुई रोमांचक। टॉप-7 गेंदबाजों ने झटके 3-3 विकेट, लेकिन RCB के जैकब डफ्फी ने मारी बाजी। जानें कैसे रन और इकोनॉमी ने तय किया नंबर-1 का पायदान। देखें पूरी लिस्ट।

2 min read
Apr 02, 2026
विकेट लेने के बाद जैकब डफ्फी विराट कोहली के साथ जश्न मानते हुए और प्रसिद्ध कृष्णा (Photo - IANS)

IPL 2026, Purple Cap List, Purple Cap Holder: आईपीएल 2026 का आगाज बेहद धमाकेदार रहा है। जहां एक तरफ बल्लेबाजों ने रनों की बारिश की, वहीं दूसरी ओर गेंदबाजों ने भी अपनी तीखी गेंदों से मैदान पर गदर मचा दिया है। सभी 10 टीमों ने अपना पहला मुकाबला खेल लिया है और पॉइंट्स टेबल में राजस्थान, RCB, दिल्ली, मुंबई और पंजाब ने 2-2 अंक लेकर टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं गुजरात, KKR, लखनऊ, SRH और चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। अब जब सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं, तो पर्पल कैप की रेस ने सबको हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Orange Cap: ईशान किशन बस 1 रन से चूके, मुंबई के इस धुरंधर खिलाड़ी ने मारी बाजी, देखें टॉप-5 लिस्ट

पर्पल कैप की रेस में इकोनॉमी का खेल

हैरानी की बात यह है कि इस समय टॉप-7 गेंदबाजों के खाते में 3-3 विकेट ही हैं, लेकिन फिर भी नंबर-1 की गद्दी पर सिर्फ एक ही खिलाड़ी बैठा है। दरअसल, जब विकेट बराबर होते हैं, तो यह देखा जाता है कि किस गेंदबाज ने सबसे कम रन देकर (Best Economy) ये विकेट झटके हैं। इसी वजह से लिस्ट में ऊपर-नीचे का खेल चल रहा है।

जैकब डफ्फी (RCB): आरसीबी के इस बॉलर ने पहले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कहर बरपाया। उन्होंने ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्डी जैसे बड़े विकेट लिए। डफ्फी ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसकी वजह से वह 5.50 की शानदार इकोनॉमी के साथ नंबर-1 पर हैं।

टी नटराजन (DC): दिल्ली कैपिटल्स के नटराजन ने भी 3 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 29 रन खर्च किए। उनकी इकोनॉमी 7.25 रही, इसलिए वह दूसरे स्थान पर हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा (GT): गुजरात के प्रसिद्ध ने भी सटीक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए। नटराजन और प्रसिद्ध के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन औसत के मामूली अंतर से वो फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं।

लुंगी एनगिडी (DC): दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने 3.4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट निकाले। विकेट तो 3 ही थे, लेकिन रन खर्च करने के मामले में वो थोड़े पीछे रह गए।

वैशाख विजयकुमार (PBKS): पंजाब किंग्स के वैशाख ने भी अपनी छाप छोड़ी और 3 विकेट लिए, लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दे डाले। 8.50 की इकोनॉमी के कारण वो इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं।

आईपीएल 2026: पर्पल कैप लिस्ट

स्थान (POS)खिलाड़ी का नाम (Player)टीम (Team)विकेट (Wkts)ओवर (Over)रन (Runs)इकोनॉमी (Economy)
1जैकब डफ्फीRCB34.0225.50
2टी नटराजनDC34.0297.25
3प्रसिद्ध कृष्णाGT34.0297.25
4लुंगी एनगिडीDC33.4277.36
5वैशाख विजयकुमारPBKS34.0348.50
6शार्दुल ठाकुरMI34.0399.75
7रोमारियो शेफर्डRCB34.05413.50
8जोफ्रा आर्चरRR24.0194.75
9रविंद्र जडेजाRR23.0186.00
10नांद्रे बर्गरRR24.0266.50
Also Read
View All

अगली खबर