2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 Orange Cap: ईशान किशन बस 1 रन से चूके, मुंबई के इस धुरंधर खिलाड़ी ने मारी बाजी, देखें टॉप-5 लिस्ट

IPL 2026 Orange Cap: IPL 2026 की शुरुआत में ही रनों का सैलाब! रयान रिकेल्टन के सिर सजी पहली ऑरेंज कैप, तो ईशान किशन महज 1 रन से चूके। जानिए कैसे समीर रिजवी ने विराट कोहली को टॉप-5 से बाहर कर सबको चौंका दिया। देखें पूरी लिस्ट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Apr 02, 2026

, IPL 2026 Orange Cap List , Ryan Rickelton MI vs KKR , Ishan Kishan SRH Captain 80 runs , Sameer Rizvi DC vs LSG runs , IPL 2026 Points Table Hindi , Virat Kohli IPL 2026 Ranking ipl 2026 orange cap list ryan rickelton ishan kishan rohit sharma top 5

रोहित शर्मा और ईशान किशन, दोनों अपना अर्धशतक सेलिब्रेट करते हुए। (Photo - IANS)

IPL 2026, Orange Cap List, Orange Cap Holder: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज बेहद धमाकेदार अंदाज में हो चुका है। इस बार मैदान पर बल्लेबाजों का ऐसा तूफान आया है कि रनों की भयंकर वर्षा देखने को मिल रही है। सभी 10 टीमों ने अपना-अपना पहला मुकाबला खेल लिया है और पॉइंट्स टेबल की तस्वीर भी साफ होने लगी है। अब जब सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं, तो ऑरेंज कैप की रेस भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि सीजन-19 की यह पहली ऑरेंज कैप आखिर किसके सिर सजी है और कौन है टॉप-5 में।

पॉइंट्स टेबल का हाल

अभी तक राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपना खाता खोल लिया है और 2-2 पॉइंट्स लेकर टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस, KKR, लखनऊ सुपर जाएंट्स, SRH और चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिससे ये टीमें अभी नीचे के 5 पायदानों पर हैं। अब जब सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं, तो 'ऑरेंज कैप' की रेस भी शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि सीजन-19 की यह पहली ऑरेंज कैप आखिर किसके सिर सजी है और कौन है टॉप-5 में:

रयान रिकेल्टन के पास है 'ऑरेंज कैप'

मुंबई इंडियंस (MI) के ओपनर रयान रिकेल्टन इस समय सबसे ज्यादा रन बनाकर नंबर-1 पर हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ ताबड़तोड़ 81 रन बनाए थे। खास बात यह है कि उनकी इस पारी की मदद से मुंबई ने 13 साल बाद अपना सीजन का पहला मैच जीता है।

बस 1 रन से पीछे है किशन

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ऑरेंज कैप हासिल करने के बेहद करीब थे, लेकिन वो सिर्फ 1 रन से चूक गए। आरसीबी के खिलाफ पहले ही मैच में ईशान ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी, पर वो रयान रिकेल्टन (81 रन) को पीछे नहीं छोड़ पाए।

टॉप-5 में 3 भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

इस बार की टॉप-5 लिस्ट में हमारे तीन भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने लखनऊ के खिलाफ 70 रन बनाकर सबको चौंका दिया है। उनकी इस पारी की वजह से विराट कोहली (69 रन) अब टॉप-5 से बाहर होकर छठे नंबर पर आ गए हैं।

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप लिस्ट

खिलाड़ी का नामरनटीम
रयान रिकेल्टन81मुंबई इंडियंस
ईशान किशन80सनराइजर्स हैदराबाद
रोहित शर्मा78मुंबई इंडियंस
कूपर कोनोली72पंजाब किंग्स
समीर रिजवी70दिल्ली कैपिटल्स