क्रिकेट

‘वैभव सूर्यवंशी को शुरू में ही आउट कर देंगें’, क्वालीफायर 2 से पहले गुजरात टाइटंस के कोच ने दी चुनौती

IPL 2026 Qualifier 2 RR vs GT: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर आज मुल्लांपुर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा, जहां वैभव सूर्यवंशी पर सबकी निगानें होंगी, जो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बना चुके हैं।
2 min read
May 29, 2026
Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IPL 2026 Parthiv Patel on Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगा। गुजरात की टीम जहां क्वालफायर 1 हारकर यहां पहुंची है तो राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर क्वालीफायर 2 का टिकट हासिल किया है। अब दोनों टीमें आज शाम 7.30 बजे से फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस दौरान सबकी नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं, जिसने इस सीजन सबसे ज्यादा रन तो बनाए ही हैं, साथ में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

पार्थिव पटेल ने दिया चैलेंज

सूर्यवंशी को रोकना इस सीजन दिग्गज गेंदबाजों के लिए भी चुनौती रहा है। जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंग, मिचेल स्टार्स, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और ट्रेंट बोल्ड जैसे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले सूर्यवंशी क्वालीफायर 2 में क्या करते हैं, ये देखने के लिए पूरा क्रिकेट जगत इंतजार कर रहा है। हालांकि उससे पहले गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने ऐलान किया है कि वो सूर्यवंशी को शुरुआती ओवर में ही आउट कर देंगे।

सूर्यवंशी ने इस सीजन जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे देख हर कोई हैरान है। गेंदबाजों के मन में खौफ का माहौल बन चुका है। विरोधी टीमें उनके लिए अलग से प्लान बनाने पर मजबूर हो गई हैं। क्वालीफायर 2 से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्थिव पटेल ने वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ टीम का प्लान बताने से साफ इनकार कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि हम उन्होंने शुरुआती ओवर्स में ही आउट कर देंगे। पार्थिक ने कहा, ‘मैं अभी ब्रॉडकास्टर नहीं हूं। इसी वजह से मैं अपने प्लान नहीं बता सकता। वैभव सूर्यवंशी कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। उम्मीद है कि हमारी योजना काम करेगी और हम उन्हें शुरुआती ओवरों में आउट कर देंगे।"

GT के खिलाफ सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि सूर्यवंशी का पहला आईपीएल शतक गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही आया था, जब उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में सैकड़ा ठोक दिया था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 मैचों में 168 रन बनाए हैं और उनका औसत 56 का रहा है। इस सीजन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 15 मैचों में उनके नाम 680 रन हैं। उन्होंने 242 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो इस सीजन सबसे ज्यादा है।

Also Read
View All
Sir Garry Sobers Passes Away: महान खिलाड़ी गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

‘बात इतनी आगे कैसे बढ़ गई’, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर अश्विन ने BCCI के सिलेक्टर्स पर बोला हमला

Eng vs Ind 3rd ODI Timing: लॉर्ड्स में शाम को नहीं दोपहर से शुरू होगा भारत-इंग्लैंड निर्णायक वनडे, भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग

लॉर्ड्स ODI से पहले भारत को बड़ा झटका, वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच से बाहर

Rohit Sharma Retirement: क्‍या रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी इंटरनेशनल मैच? रवि शास्त्री ने किया कंफर्म, बोले- रोहित और चयनकर्ताओं के बीच हुई थी बातचीत