क्रिकेट

अगर रद्द हुआ बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस का मुकाबला, तो किस टीम को होगा फायदा, जानें क्या है IPL का नियम

RCB vs GT, Dharmsala Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को धर्मशाला में दोपहर में धूप खिली रहेगी लेकिन जैसे जैसे शाम होगी, बारिश की संभावनाएं बढ़ती जाएगी।

2 min read
May 26, 2026
बारिश के दौरान ग्राउंड्समैन से बात करते हुए अंपायर (फोटो- IANS)

IPL 2026 Qualifiers 1 RCB vs GT: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर आज धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। आपको बता दें कि जो भी टीम इस मुकाबले में हारती है, वह टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी, बल्कि एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से भिड़ेगी और वहां जो भी टीम जीतेगी, उसे फाइनल का टिकट मिलेगा।

ये भी पढ़ें

प्लेऑफ्स में पहुंचते ही राजस्थान रॉयल्स पर मंडराने लगा टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा, जानें क्या है असली वजह

किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

एलिमिनेटर तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा, यानी सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा। लेकिन अगर क्वालीफायर-1 बारिश की वजह से रद्द होता है, क्योंकि धर्मशाला में अचानक बारिश होना कोई बड़ी बात नहीं है और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में यहां बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर अगर धर्मशाला में बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तो चलिए जानते हैं क्या कहता है आईपीएल का नियम और कौन सी टीम पहुंचेगी सीधे फाइनल में।

RCB को मिलेगा नेट रनरेट का फायदा

आपको बता दें कि भले ही चारों टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है, जिसमें से तीन टीमों के 18 अंक हैं, यानी उन्होंने 14 में से 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 में से 8 मुकाबले जीते और 16 अंक हासिल किए। इसके बावजूद उसने प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली, क्योंकि बाहर होने वाली बाकी टीमों की अपेक्षा उसके अंक सबसे ज्यादा थे। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से कम है, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है, जबकि सिर्फ नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु क्वालीफायर-1 खेल रही हैं।

अब यही नेट रन रेट मैच रद्द होने पर उस टीम को फायदा पहुंचाएगा, जिसका बेहतर है। ऐसे में अगर बारिश की वजह से क्वालीफायर-1 रद्द हो जाता है और कोई भी गेंद नहीं फेंकी जाती है, तो इसके लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। नियम के अनुसार रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु का नेट रन रेट बेहतर है, यही वजह है कि वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी और गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर के विजेता से खेलना होगा।

कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम?

धर्मशाला के मौसम की बात की जाए तो यहां दोपहर में धूप खिली रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे शाम होगी, बारिश की थोड़ी संभावना बढ़ती जाएगी। यहां अच्छी खबर यह है कि सिर्फ 6% बारिश की संभावना है। हालांकि फैंस उम्मीद करेंगे कि यह 6% भी 0% में बदल जाए और बिना रुकावट के पूरा मैच देखने को मिले।

ये भी पढ़ें

IPL में चार नंबर पर क्वालिफाई कर क्या किसी टीम ने जीता है खिताब? सिर्फ इस टीम ने टॉप 2 के बाहर रहते हुए जीती है ट्रॉफी
Also Read
View All