क्रिकेट

ईशान किशन के जश्न पर आर अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, CSK के फैंस को बताया बदला लेने का तरीका

IPL 2026 CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले ईशान किशन ने सीएसके के फैंस को बुरी तरह उनके होमग्राउंड में ही ट्रोल किया, जिसपर आर अश्विन ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि येलो आर्मी कैसे बदला ले सकती है।
2 min read
May 19, 2026
R Ashwin on Ishan Kishan
ईशान किशन और आर अश्विन (फोटो- IANS)

R Ashwin Reaction on Ishan Kishan Celebration: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने बुरी तरह हरा दिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स के अंतिम चार में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। अब आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ टिकट पक्का नहीं होगा। उन्हें क्वालीफाई करने के लिए दूसरी टीमों के प्रदर्शन और मैच के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

ईशान ने किया CSK फैंस को ट्रोल

इस जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का खेमा पूरी तरह जश्न में डूबा हुआ था। इसी दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने चेपॉक स्टेडियम में मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को ट्रोल किया। उन्होंने फैंस के सामने सीटी बजाई और उन्हें मैदान से बाहर जाने तक का इशारा कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) को टैग करते हुए इसकी शिकायत करनी शुरू कर दी।

अश्विन का इस मामले पर रिएक्शन भी सामने आ गया है। उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं। टीम जीती थी और वह जश्न मना रहे थे। उन्होंने कहा कि ईशान किशन एक प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं और भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। हालांकि अश्विन ने यह भी कहा कि अगले सीजन ईशान किशन अपने जश्न को थोड़ा कंट्रोल कर सकते हैं। अश्विन ने कहा कि मैच के बाद ईशान किशन के सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन लोगों को इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्होंने आलोचना करने वाले फैंस से कहा, “जाने दीजिए, ये सभी स्पोर्ट्समैन हैं।”

CSK कैसे ले सकती है बदला?

उन्होंने आगे कहा कि इस चीज को पर्सनली नहीं लेना चाहिए। अश्विन ने कहा, "अगर कोई भारतीय खिलाड़ी आपके सामने शानदार प्रदर्शन करता है और फिर सेलिब्रेट करता है, तो उसे खेल भावना के तौर पर लेना चाहिए, न कि अहंकार पर। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह की चीजें नहीं होंगी, तो मुकाबलों का मजा खत्म हो जाएगा।

अश्विन ने ये भी कहा कि उन्हें यह सब देखकर मजा आया। दूसरी टीम के होम ग्राउंड में आकर सीएसके जैसी टीम को हराना आसान नहीं होता। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अगली बार चेन्नई सुपर किंग्स सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड में जाकर उन्हें हराती है, तो वहां भी ऐसा ही जश्न मना लेना चाहिए।

Updated on:
19 May 2026 02:08 pm
Published on:
19 May 2026 02:08 pm