क्रिकेट

कब राजस्थान रॉयल्स खेलेगी अपना पहला मैच, देखें IPL 2026 में RR के मुकाबलों का शेड्यूल और Live डिटेल्स

RR Matches in IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए BCCI ने पहले 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जहां राजस्थान रॉयल्स को 4 मुकाबले खेलने हैं लेकिन एक भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं होगा।
2 min read
Mar 13, 2026
RR vs RCB in IPL
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- IANS)

RR Match Details in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले फेज के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। BCCI ने शुरुआती 20 मुकाबलों के कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि राजस्थान रॉयल्स को चार मुकाबले मिले हैं, लेकिन एक भी मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने होम मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। शुरुआती चार में से तीन मैच उन्हें अपने नए घर में खेलने हैं, जबकि एक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

30 मार्च RR करेगी अभियान का आगाज

राजस्थान रॉयल्स 30 मार्च को अपने अभियान का आगाज करेगी। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जहां उनके सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम होगी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स अपना दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। यह मैच भी शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यहां राजस्थान रॉयल्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी।

इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की अपने नए होम ग्राउंड गुवाहाटी में वापसी होगी, जहां 7 अप्रैल को उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच भी शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके बाद 10 अप्रैल को गुवाहाटी में ही राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

पहले फेज में 4 डबल हेडर

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के पहले चरण में चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा। इसमें पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। दूसरा डबल हेडर 5 अप्रैल को खेला जाएगा, जहां पहले मुकाबले में LSG और SRH की टक्कर होगी। शाम का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरा डबल हेडर 11 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में खेला जाएगा, जहां पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। जबकि शाम का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। 12 अप्रैल को चौथा डबल हेडर होगा। इसमें पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। जबकि शाम को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

इन सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर उपलब्ध होगी।

Updated on:
13 Mar 2026 05:31 pm
Published on:
13 Mar 2026 05:31 pm
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल