क्रिकेट

IPL 2026: विजय माल्या ने RCB के पहले मैच से पहले किया स्पेशल ट्वीट, कहा – ‘हमारे शेरों का दिन आ गया है…’

IPL 2026, Vijay Mallya on RCB: IPL 2026 के पहले मुकाबले में SRH से भिड़ने को तैयार है डिफेंडिंग चैंपियन RCB! चिन्नास्वामी में होने वाली इस जंग से पहले पूर्व मालिक विजय मल्या ने 'नम्मा सिंहगुलु' के लिए क्या कहा? नए मालिकों और विराट कोहली को लेकर किया बड़ा खुलासा।

2 min read
Mar 28, 2026
विजय माल्या और विराट कोहली (Photo - IANS)

Vijay Mallya On RCB, RCB vs SRH: IPL 2026 का आगाज आज यानी 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मुकाबला ही बहुत धमाकेदार होने वाला है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), जो बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से ठीक पहले टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने एक जोश भरा ट्वीट करके सबको हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें

क्या IPL 2026 का पहला ही मैच बारिश में धुल जाएगा? जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल!

विजय माल्या का ट्वीट

माल्या ने लिखा 'बेंगलुरु के हमारे शेरों (Lions of Bengaluru) के लिए वो दिन आ गया है… नम्मा सिंहगुलु (Namma Sinhagulu)… IPL चैंपियंस। गुड लक और प्ले बोल्ड… धैर्यदिंदा अटावडी (हिम्मत से खेलो)।'

सोशल मीडिया पर कैसा है माहौल?

माल्या के इस पोस्ट ने RCB फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, 'प्ले बोल्ड, विन बिग।' दूसरे ने कहा, 'नम्मा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु! खून, पसीना और जुनून यह आपका पल है।' एक और फैन ने खुशी जताते हुए लिखा, 'चिन्नास्वामी में माहौल इलेक्ट्रिक होने वाला है, खासकर तब जब हमारी टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतर रही है।'

पिछले साल खत्म हुआ था 18 साल का इंतजार

आपको याद दिला दें कि पिछले साल RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला IPL खिताब जीता था। इस साल वे IPL के 19वें सीजन की शुरुआत बतौर डिफेंडिंग चैंपियन कर रहे हैं।

नए मालिकों को लेकर माल्या की पुरानी यादें

दो दिन पहले ही विजय माल्या ने टीम के नए मालिकों को बधाई देते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने याद किया कि कैसे 2008 में जब उन्होंने 450 करोड़ रुपये में यह टीम खरीदी थी, तो लोग उन पर हंसे थे। माल्या ने बताया, आज उस 450 करोड़ के निवेश की वैल्यू बढ़कर 16,500 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने ही विराट कोहली को उस वक्त टीम में शामिल किया था जब वे युवा थे। माल्या ने कहा कि RCB हमेशा उनके DNA का हिस्सा रहेगी।

कौन हैं RCB के नए मालिक?

अब RCB की कमान एक बड़े कंसोर्टियम (समूह) के हाथ में है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन (BXPE) शामिल हैं। इन्होंने इस चैंपियन टीम को 1.78 बिलियन डॉलर में खरीदा है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप की तरह 7 बजे नहीं इतने बजे शुरू होंगे IPL के मुक़ाबले, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Published on:
28 Mar 2026 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर