क्रिकेट

IPL 2026 में रोहित शर्मा की वजह से दूसरी टीमों की बढ़ी टेंशन, टीम इंडिया के पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की धुंआधार पारी खेली।
2 min read
Mar 30, 2026
Rohit Sharma
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 78 रनों की पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है। इस पारी के बाद रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है। भारत के पूर्व स्पिनर और कोच अनिल कुंबले ने भी रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। कुंबले ने कहा कि रोहित इस सीजन 2.0 अवतार में आए हैं, जिसके कारण बाकी टीमों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

कुंबले ने 'जियोस्टार' पर कहा, "रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से हावी होने के लिए तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को ग्राउंड के चारों ओर मारा, उसे देखकर मुझे उनकी प्राइम फॉर्म याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसान बना दिया।"

रोहित शर्मा ने जड़ा 50वां अर्धशतक

रोहित ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल में अपना 50वां अर्धशतक भी लगाया। वह यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बने। कुंबले ने कहा, "रोहित ने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है और जब आप छोटे ब्रेक के बाद वापस आते हैं, तो अपनी टाइमिंग वापस पाने और अपनी लय पाने में पांच से सात दिन लगते हैं। यह एक शानदार पारी थी, बिल्कुल वैसी ही जैसी हमने वानखेड़े में देखी थी, जहां वह पहली गेंद से ही गेंदबाजों पर हावी नजर आए थे। वह आसानी से छक्के लगा रहे थे। बाउंड्री भले ही छोटी थीं, लेकिन उनके शॉट्स स्टैंड में जा रहे थे। यह पारी दिखाती है कि रोहित को सिर्फ अपने काम से मतलब है और उनका यह रूप सभी आईपीएल टीमों को चिंतित कर देगा।"

रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और मुंबई ने 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुंबई का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल सीजन के पहले मैच में 13 साल से मिलती आ रही हार के सिलसिले पर भी विराम लगाया।

Updated on:
30 Mar 2026 05:05 pm
Published on:
30 Mar 2026 05:05 pm