क्रिकेट

IPL 2026 में उतरते ही रोहित शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, तोड़ डाला इस दिग्गज का रिकॉर्ड

IPL 2026, MI vs KKR: रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

2 min read
Mar 29, 2026
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

Rohit Sharma in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में उतरते ही रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है। केकेआर (KKR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) सीजन का आगाज करने उतरी, जहां उन्हें पहले ही मुकाबले में 221 रन का लक्ष्य मिला। मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) ने की। दोनों ने धुआंधार शुरुआत दी और 9वें ओवर में ही टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें

MI vs KKR: हार्दिक पंड्या ने लिया हैरान करने वाला फैसला, सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग 11 से किया बाहर

रोहित ने जड़ा 50वां अर्धशतक

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया और साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने (Most Runs vs KKR) का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 28 पारियों में 1093 रन बनाए थे।

इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा 35 पारियों में 1083 रन बना चुके थे और जैसे ही उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर सिंगल लिया, उन्होंने वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। अब रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि रोहित शर्मा आईपीएल में 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली (72), डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रोहित ने किया एक और कारनामा

रोहित शर्मा 38 गेंदों में 78 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 ही छक्के शामिल थे। इस दौरान उन्होंने रयान रिकल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा और रिकल्टन ने मिलकर मुंबई इंडियंस के लिए पहले विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। इससे पहले साल 2012 में सचिन तेंदुलकर और ड्वेन स्मिथ ने पहले विकेट के लिए राजस्थान रॉयल्स के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 163 रन की अटूट साझेदारी की थी।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए, जो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प में चुना था। इससे पहले मुकाबले में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतकों की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कोई विकेट नहीं मिला, जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए और वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

ये भी पढ़ें

KKR के खिलाफ विकेट के लिए तरसे MI के दो सबसे घातक गेंदबाज, रहाणे ने जड़ा 34वां अर्धशतक

Also Read
View All

अगली खबर