
हार्दिक पंड्या और अजिंक्य रहाणे (फोटो- IANS)
MI vs KKR, IPL 2026 Match 2 Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने एक हैरान करने वाला फैसला लिया और प्लेइंग इलेवन से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
हार्दिक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए बताया कि पिच काफी अच्छी है और पहले से ज्यादा घास छोड़ी गई है। उन्होंने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर जैसे इंटरनेशनल स्तर पर कप्तानी करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा गया है। मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट प्लेयर विकल्पों में सूर्यकुमार यादव के साथ कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बाबा और अश्वनी कुमार शामिल हैं।
आपको बता दें कि 2012 के बाद से इंडियन प्रीमियर लीग के किसी भी सीजन का अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस नहीं जीत पाई है। पिछले 13 सालों से मुंबई इंडियंस सीजन के पहले मैच में जीत के लिए तरस रही है। मुंबई ने आखिरी बार सीजन का पहला मैच साल 2012 में जीता था, जब चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में उसने चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। वो आईपीएल 2012 का उद्घाटन मैच भी था।
KKR के इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे और तेजस्वी दहिया।
MI के इम्पैक्ट प्लेयर्स विकल्प: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा और अश्विनी कुमार।
फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी।
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
Updated on:
29 Mar 2026 07:53 pm
Published on:
29 Mar 2026 07:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
