क्रिकेट

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को भी पछाड़ा

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Record: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 16 गेंदों में 36 रन बनाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह एक सीजन में 40 छक्के लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए।
2 min read
May 09, 2026
Vaibhav Suryavanshi in Orange Cap Race
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs GT Match 52nd Update: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी की बदौलत उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। साथ ही उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वैभव सूर्यवंशी इस सीजन 40 छक्के पूरे कर चुके हैं और इस तरह उन्होंने विराट कोहली के 38 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया है।

आपको बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 52 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए 45 छक्के लगा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा 42 छक्के लगा चुके हैं, जबकि निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 40 छक्के लगा चुके हैं।

कोहली-अय्यर को भी पछाड़ा

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स के लिए 39 छक्के लगाए थे, जबकि विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 38 छक्के लगाए थे। हेनरिक क्लासेन और सूर्यकुमार यादव भी 38-38 छक्के लगा चुके हैं। एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत के नाम 37-37 छक्के दर्ज हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 छक्के लगाकर इस सीजन अपने छक्कों की संख्या 40 तक पहुंचा दी और कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें, तो अभिषेक शर्मा इस सूची में 42 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं। उन्होंने 2024 में यह कारनामा किया था।

वैभव सूर्यवंशी को अभी लीग स्टेज में कम से कम 3 मुकाबले और खेलने हैं। ऐसे में वह सिर्फ 3 और छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने 2025 में 39 छक्के लगाए थे, जबकि विराट कोहली ने 2016 और 2024 में 38-38 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल 38 छक्के लगाए थे, जबकि ऋषभ पंत ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए 37 छक्के जड़े थे।

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

42 - अभिषेक शर्मा (2024)
40 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
39 - श्रेयस अय्यर (2025)
38 - विराट कोहली (2016)
38 - विराट कोहली (2024)
38 - सूर्यकुमार यादव (2025)

Updated on:
09 May 2026 11:01 pm
Published on:
09 May 2026 10:10 pm
Also Read
View All