RR vs MI Playing 11: IPL 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबला। क्या राजस्थान के खिलाफ आग उगलने वाला सूर्यकुमार यादव का बल्ला दिलाएगा मुंबई को जीत? जानें हार्दिक पांड्या की वापसी के बाद कैसी होगी प्लेइंग 11।
IPL 2026, RR vs MI Playing 11: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। मुंबई के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी है, जो बीमारी की वजह से पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। अगर राजस्थान और मुंबई के हेड-टू-हेड के आंकड़े देखे तो कुल 31 मुकाबलों में से मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 जीते हैं, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। RR vs MI का मुकाबला कांटे का होने की पूरी उम्मीद है।
आईपीएल के आंकड़े गवाही देते हैं कि सूर्या को राजस्थान के खिलाफ रन बनाना बहुत पसंद है। सूर्या का रिकॉर्ड रहा है कि उन्होंने RR के खिलाफ 15 मैचों में 42.66 की औसत से 512 रन बनाए हैं। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 147.12 का रहता है, जो गेंदबाजों की नींद उड़ाने के लिए काफी है। अबू धाबी में खेली गई नाबाद 79 रनों की पारी सूर्या का राजस्थान के खिलाफ बेस्ट स्कोर है। पिछले साल भी उन्होंने जयपुर में 23 गेंदों में 48 रन ठोक दिए थे।
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (C), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे।
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (C), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई।
फिलहाल राजस्थान रॉयल्स अपने दोनों मैच जीतकर तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई इंडियंस 1 जीत और 1 हार के साथ छठे स्थान पर है । पंजाब किंग्स टॉप पर और आरसीबी दूसरे नंबर पर काबिज है। ऑरेंज कैप दिल्ली के समीर रिजवी के पास है।