7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR के सामने एक नहीं… कई मुश्किलें, क्या सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से होगी बाहर? बिगड़ा पूरा गणित

KKR Weaknesses: केकेआर अपने शुरुआती दो मुकाबले हारकर और तीसरा मैच बारिश से धुलने के चलते IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। केकेआर की शुरुआती मैचों एक-दो नहीं, बल्कि कई कमजोरियां उजागर हुई हैं। अगर जल्‍द ही इनको नहीं सुधारा गया तो केकेआर प्‍लेऑफ की रेस से सबसे पहले बाहर हो सकती है। आइये एक नजर उसके कमजोर पक्षों पर डालते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Apr 07, 2026

KKR Weaknesses

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

KKR Weaknesses: कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 में शुरुआत बेहद ही निराशाजनक हुई है। तीन मुकाबलों के बाद भी केकेआर को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। तीन बार की चैंपियन केकेआर के सामने एक-दो नहीं, बल्कि कई परेशानियां नजर आ रही हैं, जिनका हल अगर समय रहते नहीं खोजा गया तो टीम सबसे पहले प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। पहले दो मुकाबले बुरी तरह से हारने के बाद भले ही तीसरा मैच पंजाब किंग्‍स के खिलाफ बारिश से धुल गया है, लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि केकेआर शुरुआत से ही बैकफुट पर थी। आइये एक नजर उन कमजोर पहलुओं पर डालते हैं, जिन्‍होंने केकेआर के पूरे गणित को बिगाड़कर रख दिया है।

ओपनिंग जोड़ी की समस्या

केकेआर के लिए इस सीजन में पारी का आगाज फिन एलन और अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आए हैं। एलन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन रहाणे की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद रहाणे पावरप्ले में काफी धीमे पड़ रहे हैं। वहीं, एलन शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। अगर इसमें सुधार नहीं हुआ तो केकेआर का बड़े स्‍कोर तक पहुंच पाना मुश्किल होगा।

25.20 करोड़ के आधे-अधूरे कैमरन ग्रीन

केकेआर ने ऑक्शन में कैमरन ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन, ये तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बताई गई उनकी पीठ की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर रहा है। वहीं, बल्‍लेबाजी की बात करें तो वह नंबर तीन पर उतर रहे हैं, लेकिन अब तक तीन मैचों में सिर्फ 24 रन ही बना सके है। उनका गेंदबाजी नहीं करना और बल्‍ले से रन नहीं निकलना केकेआर के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है।

केकेआर के मिडिल ऑर्डर की भी खुली पोल

आईपीएल 2026 में केकेआर के मिडिल ऑर्डर की भी पोल खुल गई है। अंगकृष रघुवंशी ने नंबर 4 पर खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन उनके अलावा अन्‍य कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पा रहा है। आमतौर पर केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह इस बार नंबर पांच पर उतर रहे हैं। रिंकू ने 2 पारियों में 68 रन तो बनाए हैं, लेकिन उनका पुराना विस्फोटक अंदाज देखने को नहीं मिला है। रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। मिडिल ऑर्डर में अनुभवी या बड़े बल्लेबाज की कमी पर नजर आ रही है।

गेंदबाजी बनी सबसे बड़ा सिरदर्द

केकेआर के लिए इस सीजन में सबसे कमजोर कड़ी उनका तेज गेंदबाजी विभाग है। शुरुआती मुकाबलों में यह बात पूरी तरह से सही साबित भी हुई है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी काफी रन लुटा रहे हैं। वहीं, कार्तिक त्यागी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। जबकि मथीशा पथिराना को अब तक क्रिकेट श्रीलंका से एनओसी नहीं मिल सकी है। पेस के साथ स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की खराब फॉर्म ने टीम की परेशानियों को दोगुना कर दिया है।