क्रिकेट

उधर Vaibhav Suryavanshi ने मचाया तहलका, इधर रवींद्र जड़ेजा बड़ा कारनामा करते हुए बन गए ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी

Ravindra Jadeja, IPL 2026 RR vs RCB: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा कर डाला। वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं।

2 min read
Apr 11, 2026
रवींद्र जड़ेजा (फोटो- IANS)

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की भिड़ंत बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ हुई। आरआर के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इस मुकाबले में खास मुकाम हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें

जिस पिच पर हार्दिक पंड्या का फैसला साबित हुआ था गलत, उसी पिच पर रियान पराग का चला सिक्का

टी20 क्रिकेट में 4000 रन पूरे

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में टी20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ही कर सके हैं। जडेजा ओवरऑल यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 25वें खिलाड़ी हैं। उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 14 रन देकर रोमारियो शेफर्ड का अहम विकेट लिया।

सूर्यवंशी के सामने गेंदबाज बेबस

आरसीबी से मिले 202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को मैच में वापसी दिलाई। 15 वर्षीय वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। आरसीबी के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। वहीं, जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) भी सिर्फ 3 रन ही बना सके।

इससे पहले आरसीबी (RCB) ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने एक छोर संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। विराट कोहली (Virat kohli) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 16 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने 22 रन का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को आज भी इस बात का मलाल, RCB के खिलाफ गदर मचाने के बाद कही दिल की बात
Also Read
View All