क्रिकेट

IPL 2026: संजू सैमसन के पास इतिहास रचने का बड़ा मौका, ऐसा करते ही एमएस धोनी के खास क्लब में हो जाएंगे शामिल

संजू सैमसन का यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।

2 min read
Mar 18, 2026
विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Photo - IANS)

Sanju Samson, Indian Premier league 2026: टी20 विश्व कप 2026 में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े हीरो के रूप में उभरे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89, और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन बनाकर सैमसन ने भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें

RCB sale: अंतिम चरण में पहुंची RCB की बिक्री, कीमत लगभग 2 बिलियन डॉलर तय, रेस में ये दो दावेदार

एमएस धोनी के क्लब में शामिल होना चाहेंगे सैमसन

अब सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी नई टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में संजू अपने फॉर्म को जारी रखते हुए आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। उनका यही फॉर्म बरकरार रहा तो आईपीएल 2026 में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। यह उपलब्धि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सिर्फ एमएस धोनी के नाम हैं।

धोनी के नाम 5 हज़ार रन

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिनके नाम 5,000 या उससे ज्यादा रन हैं। धोनी ने 2008 से 2025 के बीच 278 मैचों की 242 पारियों में 24 अर्धशतक की मदद से 5,439 बनाए हैं। केएल राहुल के 5,000 से ऊपर रन हैं, लेकिन उन्होंने आईपीएल करियर में हर मैच में बतौर विकेटकीपर नहीं खेला है।

संजू का आईपीएल करियर

संजू आईपीएल में 5,000 रन पूरा करने और धोनी के विशेष क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। सैमसन ने 2013 से 2025 के बीच 177 मैचों की 172 पारियों में 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं। 296 रन बनाते ही लीग में उनके 5,000 रन पूरे हो जाएंगे, और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे। आगामी सीजन में लीग में 5,000 रन पूरे करना और धोनी के क्लब में शामिल होना सैमसन के लिए विशेष होगा। इसकी वजह ये है कि इस बार वह धोनी के साथ उनकी ही टीम सीएसके की पीली जर्सी में खेलेंगे।

सैमसन 2018 से लगातार राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेल रहे थे। 2021 में उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया था। 2022 में उनकी कप्तानी में टीम फाइनल खेली थी। 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने टीम से अलग होने का फैसला लिया था, और इसके बाद सीएसके ने उन्हें आरआर के साथ ट्रेड किया।

ये भी पढ़ें

शिखर धवन का 13 साल पुराना रिकॉर्ड अब भी कायम, आज ही के दिन मोहाली में किया था ये कारनामा

Published on:
18 Mar 2026 03:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर