क्रिकेट

IPL 2026: जारी हुआ आईपीएल का पूरा शेड्यूल, 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे मुकाबले, CSK, MI एक-दूसरे से दो बार भिड़ेंगे

दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंचेगा, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अलग-अलग स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
2 min read
Mar 26, 2026
IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। । (फोटो सोर्स: IPL)

IPL 2026 Full schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का वक़्त बचा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब दूसरे चरण का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार आईपीएल मैचों की संख्या बढ़कर 84 हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। इस बार भी आईपीएल में 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले यानी 74 मैच खेले जाएंगे।

12 अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे मैच

लीग चरण के शेष 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई तक भारत के 12 अलग-अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे। नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जिसके लिए शुरुआती 20 मुकाबलों का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। दूसरे चरण के मैच बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में होंगे। जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपने अहम पड़ाव पर पहुंचेगा, टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अलग-अलग स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

चेन्नई और मुंबई दो - दो बार भिड़ेंगे

दूसरे चरण की शुरुआत 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच से होगी, जो आगे आने वाले रोमांचक मैचों के लिए माहौल तैयार करेगा। चेन्नई सुपर किंग्स-मुंबई इंडियंस 23 अप्रैल को मुंबई में और 2 मई को चेन्नई में भिड़ेंगी। ये दोनों ही टीमें आईपीएल इतिहास में अब तक 5-5 ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं।

टीमदोपहर के मैचों की संख्या
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), दिल्ली कैपिटल्स (DC)4
पंजाब किंग्स (PBKS), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)3
राजस्थान रॉयल्स (RR), मुंबई इंडियंस (MI), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)2
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT)1

दूसरे चरण में 8 'डबल-हेडर' होंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7:30 बजे से खेले जाएंगे। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स दोपहर 3:30 बजे वाले चार-चार मैचों में खेलेंगी, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा है।

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 3-3 मुकाबले, जबकि राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2-2 मैच दोपहर में खेलेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस को सिर्फ 1-1 मुकाबला ही इस समय पर खेलना होगा।

पंजाब किंग्स अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी, जिसमें इस चरण के दौरान धर्मशाला में तीन मैच शामिल हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने चार घरेलू मुकाबलों की मेजबानी जयपुर में करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में और दो मैच रायपुर में खेलेगी। लीग चरण का समापन 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के साथ होगा।

Updated on:
26 Mar 2026 07:12 pm
Published on:
26 Mar 2026 07:07 pm