क्रिकेट

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला मैक्सवेल का ये बड़ा रिकॉर्ड, 8 रन बनाकर भी कई दिग्गजों को पछाड़ा

सूर्यवंशी ने इस मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

2 min read
Apr 23, 2026
राजस्‍थान रॉयल्‍स के युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला, बावजूद इसके उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सूर्यवंशी ने इस मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने उनकी छोटी सी पारी का अंत किया। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए। वह आईपीएल के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर दूसरे स्थान में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, टॉप 4 में ये टीमें, देखें पॉइंट्स टेबल

सूर्यवंशी ने मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने यह उपलब्धि सिर्फ 227 गेंदों में हासिल की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 500 रन बनाने के लिए 260 गेंदें खेली थीं। इस सूची में तीसरे स्थान पर पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य हैं, जिन्होंने 278 गेंदों में 500 रन पूरे किए थे। वैभव सूर्यवंशी अब 14 मैचों की 14 पारियों में 506 रन बना चुके हैं, जिनकी स्ट्राइक रेट 213.50 रही है।

ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी न सिर्फ सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, बल्कि आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 15 साल और 26 दिन की उम्र में हासिल की। जबकि पृथ्वी शॉ ने 500 आईपीएल रन 19 साल 164 दिन की उम्र में किया था। वहीं, संजू सैमसन ने 19 साल 195 दिनों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

मैच का हाल -

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने घटक गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रनों से हरा दिया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवरों में महज 119 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर से दूसरे स्थान पर आ गई है। वहीं लगातार चौथा मुकाबला गंवाकर एलएसजी 9वें स्थान पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: जडेजा-आर्चर का चला जादू, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया
Published on:
23 Apr 2026 08:05 am
Also Read
View All