क्रिकेट

IPL 2026 में शतक जीत की गारंटी नहीं! इस सीजन अबतक लगी 9 सेंचुरी, ज़्यादातर मुकाबलों में शतकीय पारी के बाद भी हारी टीम

अबतक आईपीएल 2026 में 41 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कुल 9 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इनमें से सिर्फ 4 मौकों पर ही शतक लगाने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 5 बार शतक के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

2 min read
Apr 30, 2026
संजू सैमसन ने आईपीएल करियर में पांचवां शतक लगाया है (Photo - IPL)

Indian Premier League 2026, Record: टी20 क्रिकेट में शतक लगाना हमेशा से एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती रही है। आमतौर पर जब कोई बल्लेबाज टी20 मुकाबले में सैकड़ा जड़ देता है, तो उसकी टीम की जीत लगभग तय समझी जाती है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में यह पुराना नियम पूरी तरह से बदलता नजर आ रहा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले ज़्यादातर बल्लेबाजों की पारियां अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

अबतक आईपीएल 2026 में 41 मुक़ाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में कुल 9 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। इनमें से सिर्फ 4 मौकों पर ही शतक लगाने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 5 बार शतक के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि इस सीजन में बल्लेबाजी इतनी आक्रामक हो गई है कि एक शतक अकेला काफी नहीं रह गया है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में रनों का अंबार लगाकर रचा गया इतिहास, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पहली बार हुआ ये ‘करिश्मा’

शतक जीत की गारंटी नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 1, मुंबई इंडियंस (MI) के तीन बल्लेबाजों तिलक वर्मा, क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने 1-1, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के केएल राहुल ने 1, गुजरात टाइटंस (GT) के साई सुदर्शन ने 1 और राजस्थान रॉयल्स (RR) के वैभव सूर्यवंशी ने 1 शतक लगाया है। कुल 9 शतकों में सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है जब टीमें जीती हैं। 5 बार शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टीम हारी है।

शतक लगाने वाले बल्लेबाज और मैच के नतीजे

खिलाड़ीटीमस्कोरविरोधी टीममैदाननतीजा
संजू सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स115* (56)दिल्ली कैपिटल्सचेन्नई✅ जीत
संजू सैमसनचेन्नई सुपर किंग्स101* (54)मुंबई इंडियंसवानखेड़े✅ जीत
अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद135* (68)दिल्ली कैपिटल्सहैदराबाद✅ जीत
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस101* (45)गुजरात टाइटंसअहमदाबाद✅ जीत
क्विंटन डिकॉकमुंबई इंडियंस112* (60)पंजाब किंग्सवानखेड़े❌ हार
रयान रिकल्टनमुंबई इंडियंस123* (55)सनराइजर्स हैदराबादवानखेड़े❌ हार
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स152* (67)पंजाब किंग्सदिल्ली❌ हार
साई सुदर्शनगुजरात टाइटंस100 (58)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरबेंगलुरु❌ हार
वैभव सूर्यवंशीराजस्थान रॉयल्स103 (37)सनराइजर्स हैदराबादजयपुर❌ हार

सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन में 2 शतक (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) लगाए हैं। दोनों मैचों में सीएसके को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। मुंबई को इस मैच में जीत मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी।

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स और रयान रिकल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए केएल राहुल ने अपने करियर की श्रेष्ठ पारी (152 रन) खेली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई यह पारी डीसी के काम नहीं आई और टीम को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम हारी। क्रिकेट की दुनिया में सेनसेशन बन चुके राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल
Published on:
30 Apr 2026 12:07 pm
Also Read
View All
‘हम उसे इस साल गर्मी में इंग्लैंड में खेलते हुए देख सकते हैं’ वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्‍यू को लेकर बड़ा बयान

Rohit Sharma Birthday: 50 शतक, 111 अर्धशतक और 20109 रन… रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई

MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह पटका बल्ला, एलिमिनेटर हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम, Video