क्रिकेट

बुमराह-भुवनेश्वर को पीटने के बाद अब इस गेंदबाज पर वैभव सूर्यवंशी की नजर, जानें कब होगा आमना-सामना

Vaibhav Sooryavanshi Strike Rate in IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को आरसीबी पर 6 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

2 min read
Apr 11, 2026
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi Next Match in IPL 2026: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। जवाब में 202 रन के लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की आतिशी पारियों की बदौलत 18 ओवर में ही हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार चौथी जीत है, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी जीत की पटरी से उतर गई।

ये भी पढ़ें

जिस वैभव सूर्यवंशी की वजह से मिली करारी हार, उसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं RCB के खिलाड़ी

RCB के खिलाफ खिलाफ 300 का स्ट्राइक रेट

इस जीत के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने 26 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। आईपीएल 2026 में यह पहला मौका नहीं है जब सूर्यवंशी ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हों। इससे पहले वह ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी कर चुके हैं।

जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में 13 रन बनाए और 2 छक्के लगाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा। भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों में 24 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 266 का रहा। ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ वह और भी खतरनाक नजर आए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 350 का रहा। आरसीबी के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड के खिलाफ तो सूर्यवंशी ने तहलका मचा दिया। उन्होंने 4 गेंदों में 18 रन बटोरे, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 450 का रहा।

अब इस गेंदबाज की लेंगे खबर!

आईपीएल 2026 में अब तक सूर्यवंशी 4 मैचों में 200 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 266.67 का रहा है और इस दौरान उन्होंने 18 छक्के लगाए हैं। दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की धुनाई करने के बाद अब सूर्यवंशी की नजर अगले मुकाबले पर है, जहां वह जयजेव उनादकट और हर्ष दुबे की लाइन- और लेंथ बिगाड़ सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स का सामना 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों की धुनाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला राज़, बताया क्या होता है उनका प्लान

Also Read
View All