क्रिकेट

IPL 2026: मात्र 28 रन बनाकर भी विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

2 min read
Apr 06, 2026
हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद जश्न मानते हुए विराट कोहली (Photo - IANS)

Virat Kohli, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का 11वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से चेन्नई को 43 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

ये भी पढ़ें

ऋषभ पंत की टीम से हारकर भी ईशान किशन ने जाहिर की खुशी, मैच के बाद बताई इसकी वजह

RCB से सिर्फ कोहली का बल्ला नहीं चला

इस मुकाबले में आरसीबी के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। कोहली 18 गेंद पर 2 चौके और एक छक्का लगाकर 28 रन पर पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने उन्हें मिड-ऑन पर शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। कोहली का बल्ला भले ही न चला हो, लेकिन उनकी यह पारी आंकड़ों के लिहाज से बेहद खास बन गई। टी20 क्रिकेट में कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक टीम के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक खेले गए 37 मैचों में 37.12 की औसत से 1188 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक भी जड़े हैं।

पहले रोहित के नाम था रिकॉर्ड

दूसरी ओर, रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 36 मैचों में 40.03 की औसत से 1161 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। कोहली को रोहित का यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए महज 2 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

मैच का हाल

आरसीबी ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 250 रन लगाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हुई। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है।

ये भी पढ़ें

रजत पाटीदार और टिम डेविड ने की छक्कों की बारिश, RCB ने खड़ा किया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Published on:
06 Apr 2026 07:42 am
Also Read
View All

अगली खबर