क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल यौन हिंसा केस में अरेस्ट, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Porel Arrested: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल को मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में अरेस्ट कर लिया गया है।
2 min read
Aug 11, 2026
_Abhishek Porel Arrested
IPL के अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप। पुलिस ने किया गिरफ्तार। (इमेज सोर्स: आईएएनएस)

Delhi Capitals Cricketer Abhishek Porel Arrested: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर एक मेडिकल स्टूडेंट ने यौन हिंसा और क्रिमिनल धमकी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोरेल पहले इन आरोपों से इनकार कर चुके हैं।

मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

शिकायत करने वाली महिला मेडिकल स्टूडेंट बताई जा रही है। उसका आरोप है कि वह और अभिषेक पोरेल करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच पिछले साल से मतभेद शुरू हुए। इसके बाद पोरेल कथित तौर पर उससे दूरी बनाने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल ने उससे शादी करने का वादा किया था। बाद में उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत में महिला ने यौन संबंध बनाने के लिए शादी के वादे का आरोप लगाया है। साथ ही मारपीट और क्रिमिनल धमकी के भी आरोप लगाए गए हैं।

कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद गिरफ्तारी

हुगली रूरल पुलिस के SP कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक, पुलिस ने अभिषेक पोरेल को दमदम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के इमामी सिटी से गिरफ्तार किया। मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने भी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

IPL में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं पोरेल

बता दें अभिषेक पोरेल बंगाल के बाएं हाथ के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। पोरेल बंगाल के लिए 2021-22 सीजन में फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उतरे थे। इसके अलावा वह 2023 से IPL में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए चार पारियों में 108 रन बनाए थे। पोरेल इंडिया A टीम के साथ UK और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी कर चुके हैं। उनके नाम 32 फर्स्ट-क्लास और 23 लिस्ट A मैच हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। पोरेल की ओर से पहले सभी आरोपों

Updated on:
11 Aug 2026 03:29 pm
Published on:
11 Aug 2026 03:13 pm
Also Read
View All
टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल

रेड बॉल क्रिकेट में दिखी वैभव सूर्यवंशी की क्लास, चौके-छक्के छोड़ डिफेंस को मजबूत करते आए नजर, देखें वीडियो

IND vs SL: भारत के खिलाफ टीम की घोषणा से पहले श्रीलंका को दोहरा झटका, 2 स्टार बल्लेबाज हुए इंजर्ड

IND vs SL: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में सरफराज खान के साथ सारांश जैन की एंट्री! मोहम्मद कैफ की बेस्ट 11 से जुरेल बाहर