क्रिकेट

IPL 2018 Final: धोनी बना दे 22 रन तो चेन्नई बन जाएगा चैंपियन! जानें और अजीब संयोगों के बारे में

आईपीेल के 11वें संस्करण का फाइनल मैच आज चेन्नई सुुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। यह मैच मुंबई में होगा।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 3:26 PM IST
DHONI
IPL 2018 Final: धोनी बना दे 22 रन तो चेन्नई बन जाएगा चैंपियन! जानें और अजीब संयोगों के बारे में

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना है। मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच के बाद आईपीएल को एक नया चैंपियन मिल जाएगा। प्वाइंट टेबल में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली इन दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में जोरदार टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच एक रोचक जानकारी यह सामने आई है कि यदि आज के मैच में धोनी 22 रनों की पारी खेल जाते है तो चेन्नई सुपर किंग्स चैंपियन बन जाएगी।

जानें क्या है पूरा माजरा-
दरअसल इसे अजीब संयोग ही माना जाएगा कि आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स, जो अबतक दो बार चैंपियन बन चुकी है की ओर से दोनों ही बार खिताबी मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 22 रनों की पारी खेली थी। साल 2010 में मुंबई के हुए खिताबी मुकाबले में धोनी ने 22 रन बनाए और कैच आउट हो गए थे। फिर अगले ही साल 2011 में हुए फाइनल मुकाबले में भी धोनी ने 22 रनों की पारी खेली और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन दोनों ही बार चैंपियन चेन्नई ही बना।

एक और दिलचस्प जानकारी-
चेन्नई की जीत से संबंधित एक औऱ संयोग यह है कि दिल्ली की टीम आईपीएल में जब भी आखिरी स्थान पर रही है, तब प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने खिताब जीता है। यूं तो ये महज संयोग है, लेकिन दोहराव हो जाने के कारण इस पर विश्वास किया जा रहा है।

यूसुफ जीत के गारंटी-
वही दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के नजरिए से बात की जाए, तो उनके लिए जीत की गारंटी यूसुफ पठान है। यूसुफ के साथ अजीब संयोग यह है कि उनके रहते चार बार टीम खिताब जीतने में सफल रही है। तीन बार आईपीएल में जबकि एक बार टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा हो चुका है।

Published on: