
IPL 2018: फाइनल मुकाबले से पहले गिरफ्तार हुआ सट्टा चलाने वाला मुख्य आरोपी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में अब केवल एक ही मुकाबले बाकी है। आईपीएल के इस महामुकाबले से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आईपीएल बैटिंग एक्सचेंज चलाने वाले मुख्य आरोपी अनुराग अग्रवाल को राजधानी लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने स्वीकारा है कि वह एक मोबाइल एप्प के जरिए मैच की हर गेंद पर सट्टा खिलाया करते थे।
बरामद हुए लाखो रुपए कैश
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आईपीएल बैटिंग एक्सचेंज चलाने वाले मुख्य आरोपी अनुराग अग्रवाल को राजधानी लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए सटोरी के पास से 12,80,000 रुपये की नगद, 6 मोबाइल, एलईडी व कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। यूपी एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने शनिवार को बताया कि टीम को शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि थाना कैसरबाग के 20 हैवेट रोड पर आईपीएल बैटिंग एक्सचेंज बनाकर सट्टा खिलाया जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से सट्टा खिला रहे अनुराग अग्रवाल (निवासी जुरानी टोला, कैसरबाग) को गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल एप्प के जरिए लगवाता था सट्टा
पूछताछ में आरोपी अनुराग ने सट्टा खिलाने के कारोबार को स्वीकार किया है और बताया कि कुछ मोबाइल एप्प के जरिए लोगों को मैच के हर बाल पर सट्टा लगाने का कारोबार करते हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई थाना पुलिस कर रही है।
आज है आईपीएल का फाइनल मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल के ११वें संस्करण का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। यह दोनों ही टीमें लीग स्टेज में भी अंक तालिका में नंबर 1 और 2 पर रही थीं। जहां चेन्नई की ताकत उसकी बल्लेबाजी है, वहीं सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी है। चेन्नई के के प्लेयर उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होनेगे तो सनराइजर्स के के प्लेयर अफगानिस्तान के लेग स्पिन गेंदबाज राशिद खान होंगे।
Published on:
27 May 2018, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.