5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL को लेकर एंडी फ्लावर ने दिया बड़ा बयान, कहा प्रभावित होता है खेल

फ्लावर इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं और रोचक बात यह है कि उनके रहते टीम के कई खिलाड़ी खासकर केविन पीटरसन आईपीएल में खेलना चाहते थे।
2 min read
Google source verification
IPL 2018

IPL को लेकर एंडी फ्लावर ने दिया बड़ा बयान, कहा प्रभावित होता है खेल

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अस्थायी निदेशक एंडी फ्लावर ने अपने खिलाड़ियों को आगाह करते हुए कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने से होने वाले सुधार को प्रभावित कर सकता है।

इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं फ्लावर
फ्लावर इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं और रोचक बात यह है कि उनके रहते टीम के कई खिलाड़ी खासकर केविन पीटरसन आईपीएल में खेलना चाहते थे। फ्लावर ने हालांकि आईपीएल में खेलने के फायदे भी गिनाए और कहा कि यहां खेलने से खिलाड़ी दवाब में खेलना सीखता है साथ ही विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने के अलावा दर्शकों की भीड़ में भी खेलने से काफी कुछ सीखता है।

ईसीबी का मानना है कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना चाहिए
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने फ्लावर के हवाले से लिखा है, "इस समय ईसीबी का मानना है कि हमें अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजना चाहिए। आईपीएल जैसे मुद्दे पर जब से मैंने अपना फैसला बताया था तब से काफी लोग कह सकते हैं कि चीजें अच्छी तरह से आगे बढ़ रही हैं।"

ये खबर भी पढ़े - CBSE Result: कम नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स ना हो मायूस, वीरेंद्र सहवाग करेंगे आपका इलाज!

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खेल रहे हैं
जिम्बाब्वे के इस पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "आईपीएल में खेलने से हालांकि हमारे खिलाड़ी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मिलने वाले शानदार मौकों को खो देते हैं। इसमें किसी तरह का कोई शक नहीं है।"बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "लेकिन इस समय देखा जाए तो वह अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ रहे हैं, दवाब में खेल रहे हैं। भीड़ के सामने खेल रहे हैं। साथ ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के सामने खेल रहे हैं।"आईपीएल के 11वें सीजन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली, मार्क वुड ने हिस्सा लिया था।