क्रिकेट

एक ओवर में 13 से ज्यादा रन देने के लिए बॉलर को मिले थे 60 लाख रुपए, लेकिन सिग्नल देना भूल गया गेंदबाज

IPL 2026 Match Fixing Allegation: आईपीएल 2026 में ऐसे कई मामले देखने को मिले, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मैच फीक्सिंग की बातें होने लगीं। साई सुदर्शन के आउट होने का तरीका हो या फाइनल में विवादास्पद टॉस। लेकिन मैच फिक्सिंग की हवा सोशल मीडिया पर उठकर ही खत्म हो गई।

2 min read
Jun 03, 2026
S Sreesanth IPL 2013
एस श्रीसंत (फोटो- IPL)

IPL Match Fixing Story: IPL Match Fixing Story: इंडियन प्रीमियर लीग का छठा सीजन सबसे विवादास्पद रहा था, जहां मैच फिक्सिंग के आरोप में Rajasthan Royals के तीन खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया। आगे चलकर राजस्थान रॉयल्स के साथ Chennai Super Kings को 2 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। आईपीएल 2026 में भी मैच के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगने लगे, लेकिन ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके। लेकिन आईपीएल 2013 में मैच के दौरान कैमरों ने खिलाड़ियों द्वारा दिए गए 5 ऐसे सिग्नल पकड़ लिए थे, जिससे मैच फिक्सिंग का पर्दाफाश हुआ था।

3 क्रिकेटर्स की हुई थी गिरफ्तारी

16 मई 2013 को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों को गिरफ्तार किया, जिसमें S. Sreesanth, Ajit Chandila और Ankeet Chavan शामिल थे। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई। इन पर आरोप था कि उन्होंने बुकियों से पैसे लेकर स्पॉट फिक्सिंग की। श्रीसंत को लगभग 40 लाख रुपए मिले थे, तो अजित चंडीला और अंकित चावन को उनसे कम पैसे मिले थे। इस दौरान पुलिस ने 11 बुकियों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी अमित सिंह भी शामिल थे।

जांच के दौरान पता चला कि खिलाड़ी मुख्य रूप से 5 तरह के सिग्नल्स से बुकियों को इशारा करते थे। आईपीएल 2013 में मोहाली में खेले गए राजस्थान रॉयल्स और Punjab Kings के मैच में श्रीसंत को गेंदबाजी के दौरान किसी ओवर में निर्धारित रन देने का पहले से तय हो चुका था।

CSK के टीम प्रिंसिपल भी हुए अरेस्ट

मुंबई पुलिस ने 24 मई 2013 को चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल Gurunath Meiyappan को बेटिंग, साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। उन पर टीम की अंदरूनी जानकारी बुकियों को लीक करने और बेटिंग करने का आरोप था। इसके अलावा Vindu Dara Singh जैसे बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इस मामले में लिंक पाए गए। CSK ने शुरुआत में मेयप्पन से दूरी बनाई और उन्हें केवल “ऑनरेरी मेंबर” बताया, लेकिन जांच में वे टीम अधिकारी साबित हुए।

सितंबर 2013 में BCCI ने श्रीसंत और अंकित चावन पर लाइफ बैन लगा दिया। अमित सिंह को 5 साल और सिद्धार्थ त्रिवेदी को 1 साल का प्रतिबंध लगाया गया। बाद में लोधा कमिटी ने जांच की और CSK के साथ राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 2 साल (2016-17) के लिए सस्पेंड कर दिया। Raj Kundra पर भी बेटिंग का आरोप लगा और उन्हें क्रिकेट गतिविधियों से बैन कर दिया गया।

ऐसे देते थे बुकियों को सिग्नल

IPL 2013 मैच फिक्सिंग में खिलाड़ी कपड़ों से जुड़े बदलाव, तौलिए का इस्तेमाल, ट्राउजर के बैंड में सफेद तौलिया खोंसना, फिक्स ओवर शुरू होने से पहले वार्म-अप और स्ट्रेचिंग करना और टी-शर्ट खींचना जैसे सिग्नल शामिल थे। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि अजित चंडीला को 5 मई 2013 को जयपुर में Pune Warriors India के खिलाफ मैच में किसी ओवर में 14 या उससे अधिक रन देने के लिए 60 लाख रुपए मिले थे, लेकिन चंडीला सिग्नल देना भूल गए, जिससे बुकी बेट नहीं लगा पाए और बाद में पैसे वापस मांगे।

Published on:
03 Jun 2026 12:17 pm