क्रिकेट

MI-CSK नहीं, बल्कि इस टीम के पास है एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड

IPL 2026: IPL में भले ही धोनी और रोहित का डंका बजता हो और MI-CSK ने 5-5 बार ट्रॉफी जीती हो, लेकिन एक खास रिकॉर्ड ऐसा है जिसे ये दोनों दिग्गज आज तक नहीं छू पाए। हैरानी की बात यह है कि एक ही सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने का यह कीर्तिमान किसी बड़ी टीम के पास नहीं, बल्कि एक विदेशी दिग्गज ने अपने नेतृत्व में ये कारनामा कर दिखाया था।

2 min read
Mar 16, 2026
IPL 2026, Most wins in IPL season, Shane Warne Record, MS Dhoni, Rohit Sharma, Rajasthan Royals 2008, IPL Captaincy Records, Cricket News Hindi, MS Dhoni Retirement, Sanju Samson CSK. latest cricket news, csk,mi,rajasthan royals,shane warne,ipl 2026 update
रोहित शर्मा और एमएस धोनी (Photo - IANS)

IPL 2026, MS Dhoni, Rohit Sharma and Shane Warne: IPL 2026 यानी 19वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 28 मार्च से क्रिकेट का रोमांच शुरू होने वाला है। जब भी हम IPL के सबसे सफल कप्तानों की बात करते हैं, तो दिमाग में सबसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम ही आता है। दोनों ने 5-5 बार अपनी टीमों को चैंपियन बनाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही सीजन में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में एक विदेशी दिग्गज ने इन दोनों को पीछे छोड़ रखा है?

धोनी-रोहित पर भारी पड़ा ये विदेशी

IPL के एक सीजन में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड किसी भारतीय के नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम है। 2008 आईपीएल के पहले ही सीजन में वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 13 मैच जीतकर इतिहास रचा था और ओपनिंग सीजन की चैंपियन बनी थी। हैरानी की बात यह है कि उसके बाद से राजस्थान को दोबारा कभी ट्रॉफी नहीं मिली।

एक सीजन में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले टॉप-5 कप्तान

जीतकप्तानटीमसीजन
13शेन वॉर्नराजस्थान रॉयल्स2008
12एमएस धोनीचेन्नई सुपर किंग्स2013
12जॉर्ज बेलीपंजाब किंग्स2014
12गौतम गंभीरकोलकाता नाइट राइडर्स2012
12रोहित शर्मामुंबई इंडियंस2017

धोनी और रोहित का रिकॉर्ड

2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने 12 मैच जीते थे, हालांकि उस साल फाइनल में उन्हें मुंबई के हाथों हार मिली थी। अब धोनी कप्तानी छोड़ चुके हैं और ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीँ 2017 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 12 मैच जीते थे और खिताब भी अपने नाम किया। अब मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है।

धोनी का आखिरी सीजन?

44 साल के एमएस धोनी चेन्नई में CSK के कैंप से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस शुरू कर दी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि 2026 धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है। संजू सैमसन के टीम में आने के बाद कहा जा रहा है कि धोनी इस बार मैदान पर कम दिखेंगे और मेंटोर की भूमिका में ज्यादा नजर आ सकते हैं। 278 मैच खेलने वाले धोनी ने पिछले सीजन में 13 पारियों में 196 रन बनाए थे, जहां वह ज्यादातर आखिरी के ओवरों में ही बैटिंग करने आए थे।