क्रिकेट

हार्दिक पंड्या के बैन होने के बाद IPL ने खत्म कर दिया था ये नियम, अब किसी को नहीं मिलेगी वो सजा

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब तक दोनों मुकाबलों में तय समय में पूरे 20 ओवर नहीं फेंक पाई है। ऐसे में तीसरे मैच में अगर टीम से ये गलती होती है, तो जानें क्या होगा?
2 min read
Apr 04, 2026
Hardik Pandya
हार्दिक पंड्या (फोटो- IANS)

Slow Over Rate Rule in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लगातार दूसरे मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। क्या अगर तीसरे मैच में भी वह यही गलती करते हैं, तो उन्हें बैन किया जाएगा या नहीं? चलिए समझते हैं क्या है आईपीएल का नियम।

पहले लगता था कप्तान पर बैन

आईपीएल 2025 से पहले अगर कोई भी टीम तीन मैचों में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती हुई पाई जाती थी तो उसके कप्तान को एक मैच का बैन झेलना पड़ता था। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता था। लेकिन आईपीएल 2025 में यह नियम खत्म कर दिया गया। हालांकि, आईपीएल 2025 में हार्दिक पंड्या को सस्पेंशन झेलना पड़ा था और वह पहले मैच से बाहर रहे थे, क्योंकि उन्होंने पिछले सीजन के आखिरी मैच में गलती की थी। यह उनकी लगातार तीसरी गलती थी, जिसकी वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ये गलती दो बार कर चुकी है और श्रेयस अय्यर एंड टीम पर दो बार जुर्माना भी लग चुका है। अब ऐसे में सवाल ये है कि अगर इस सीजन में उनसे तीसरी बार ये गलती होता है तो क्या होगा? अगर श्रेयस की टीम तीसरी बार यह गलती करती है या पंजाब किंग्स के गेंदबाज तय समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं कर पाते हैं, तो कप्तान को बैन नहीं किया जाएगा, बल्कि सजा और बढ़ जाएगी। पहले नियम के तहत पहली गलती पर 12 लाख, दूसरी गलती पर 24 लाख और तीसरी गलती पर कप्तान पर 30 लाख का जुर्माना और बैन लेकिन अब नियम बदल चुका है।

जानें क्या है नया नियम?

अब पहली गलती पर 12 लाख, दूसरी गलती पर 24 लाख जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, अगर कोई टीम तीसरी बार यह गलती करती है, तो उसके कप्तान पर 25 से 75 प्रतिशत तक मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया जाएगा। अगर इस तरह के चार डिमेरिट पॉइंट 1 साल के भीतर हो जाते हैं, तो खिलाड़ी या कप्तान पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना या सस्पेंशन भी लगाया जा सकता है।

Updated on:
04 Apr 2026 11:51 am
Published on:
04 Apr 2026 11:51 am