4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GT vs RR Pitch Report: अहमदाबाद में होगी छक्के चौकों की बारिश या लगेगा विकेटों का पतझड़? जानें पिच का हाल

Narendra Modi Stadium Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्डकप 2026 के दौरान कुल 9 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक पारी में औसतन 200 रन बने थे।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 GT vs RR Match 9 Pitch Report

राशिद खान और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Today IPL 2026 Match Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों की शुरुआत एक-दूसरे से बिल्कुल उलट रही है। जहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ शानदार जीत मिली थी, वहीं गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

हाई स्कोररिंग हो सकता है मैच

ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी, तो वहीं गुजरात टाइटंस खाता खोलना चाहेगी। हालांकि, इन दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में पिच का बहुत अहम रोल रहने वाला है। चलिए जानते हैं कि आखिर पिच का मिजाज कैसा है। आईपीएल से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इस पिच पर 9 मुकाबले खेले गए थे और औसतन हर मैच में करीब 200 रन बने थे। ऐसे में यह मैच हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है।

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला गया था, जहां भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए थे और जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 159 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में जो भी टीम इस मुकाबले में टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी ताकि दूसरी टीम पर दबाव बनाया जा सके। इसकी वजह यह भी है कि पिछले 9 में से 7 मुकाबलों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की, जबकि सिर्फ 2 ही टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए यहां जीत हासिल कर पाई हैं।

RR के खिलाफ GT का पलड़ा भारी

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आंकड़ों की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 2 में जीत मिली है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स को हराकर ही गुजरात टाइटंस ने अपना पहला खिताब जीता था। इस मैदान पर भी दोनों टीमें 3 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस को 2 में जीत मिली है और राजस्थान रॉयल्स को 1 में सफलता मिली है।