क्रिकेट

IPL में ‘सुपर फ्लॉप’ रहे ये कप्तान, लिस्ट में भारत का सबसे सफल कैप्टन भी शामिल, कई नाम चौंकाने वाले

Worst Captain In IPL Record: IPL 2026 में KKR की एक और हार के साथ ही अजिंक्य रहाणे के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड। वह बने आईपीएल इतिहास के सबसे खराब विनिंग रेट वाले कप्तान। देखें टॉप-5 की लिस्ट...
2 min read
Apr 18, 2026
अजिंक्य रहाणे कप्तानी रिकॉर्ड ,Ajinkya Rahane Captaincy Record,IPL 2026 KKR vs GT Result,Worst Captain in IPL History,IPL most unsuccessful captain list,Shubman Gill 86 vs KKR,Cameron Green 79 vs GT,IPL Hindi News Today
हार्दिक पंड्या और अजिंक्य रहाणे (Photo - IANS)

Kolkata Knight Riders, Worst Captain in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की गाड़ी पटरी से उतरती दिख रही है। शुक्रवार, 17 अप्रैल की रात को गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों मिली हार के साथ ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। रहाणे अब आईपीएल इतिहास के सबसे फ्लॉप कप्तान बन गए हैं।

सबसे फ्लॉप कप्तानों में रहाणे का नाम

इस सीजन में केकेआर ने अब तक 6 मैच खेले हैं और उनमें से 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन बात सिर्फ इस सीजन की नहीं है। अगर हम आईपीएल के पूरे इतिहास को देखें और उन खिलाड़ियों की लिस्ट निकालें जिन्होंने कम से कम 25 मैचों में कप्तानी की है, तो अजिंक्य रहाणे का जीत का प्रतिशत सबसे कम है। उन्होंने इस शर्मनाक लिस्ट में महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस लिस्ट के टॉप-5 में रहाणे के साथ-साथ शिखर धवन और सौरव गांगुली जैसे भारतीय नाम भी शामिल हैं।

IPL इतिहास के 5 सबसे खराब कप्तान (कम से कम 25 मैच)

कप्तान का नामजीत का प्रतिशत (%)
अजिंक्य रहाणे31.8%
महेला जयवर्धने33.3%
कुमार संगाकारा36.2%
शिखर धवन37.0%
सौरव गांगुली40.5%

रहाणे ने अब तक कुल 44 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से उनकी टीम सिर्फ 14 बार जीती है और 28 बार उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। यानी जब उनकी टीम दो मैच हारती है, तब जाकर कहीं एक जीत नसीब होती है।

कैमरून ग्रीन की मेहनत पर फिरा पानी

मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 180 रन टांगे थे। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने फॉर्म में लौटते हुए 79 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन कोलकाता के गेंदबाज इस स्कोर को बचा नहीं पाए और ग्रीन की फिफ्टी बेकार चली गई। गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली और 50 गेंदों में 86 रन कूट दिए। गिल के अलावा साई सुदर्शन (22) और जोस बटलर (25) ने भी अच्छा साथ निभाया। गेंदबाजी में गुजरात के लिए कैगिसो रबाडा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए। गुजरात ने यह मैच 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत लिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नारायण और रमनदीप सिंह के हाथ एक-एक सफलता लगी।