क्रिकेट

स्विंग के सुल्तान इरफान पठान अब नहीं दिखेंगे मैदान पर, क्रिकेट के हर फॉर्मेट से लिया संन्यास

Irfan Pathan ने कहा कि यह पल बेहद भावुक कर देने वाला पल है। लेकिन यह पल हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है।

2 min read
irfan pathan

नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्विंग के सुल्तान इरफान पठान (Irfan Pathan) ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए वह भावुक हो गए और कहा कि वह अपने प्यार को छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक साथ सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। यह पल बेहद भावुक कर देने वाला है। लेकिन ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। उन्होंने कहा कि वह छोटी जगह से हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। इसकी तमन्ना क्रिकेटर की होती है।

समर्थन करने वालों का किया शुक्रिया अदा

इस मौके पर इरफान पठान ने टीम के सभी सदस्यों, कोचों, सपोर्ट स्टाफ, प्रशंसकों और उनका समर्थन करने वाले सभी व्यक्तियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह उन सभी साथियों, कोचों और सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह आधिकारिक रूप से उस खेल को छोड़ रहे हैं, जो उन्हें सबसे अधिक प्यारा है।

टीम इंडिया का कैप मिलना सबसे खास लम्हा

पठान ने अपने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उनके जिंदगी का सबसे खास लम्हा वह था, जब उन्हें टीम इंडिया की कैप मिली थी। वह क्या इस लम्हे को कोई क्रिकेटर नहीं भूल सकता है, जब वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है।

लंबे समय से टीम से थे बाहर

टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पठान को स्विंग का स्वाभाविक खिलाड़ी माना जाता है। जब वह टीम इंडिया में खेलते थे तो दिग्गज बल्लेबाजों पर उनका खौफ रहा करता था। वह 2011-12 के दौरान वह खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए। उसके बाद वापसी नहीं कर सके। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर, 2012 को आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

ऐसा रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

इरफान पठान के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत की ओर से टेस्ट 29 मैच खेले। इस दौरान 31.57 की औसत से एक शतक औक्र छह अर्धशतक की मदद से 1105 रन बनाए। उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट हैं। वहीं 120 वनडे में उन्होंने 23.39 की औसत से 1544 रन बनाए हैं। उनके नाम 5 अर्धशतक भी हैं, जबकि उन्होंने 173 विकेट लिए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 24 मैच में में 172 रन बनाए और 28 विकेट लिए हैं।

Updated on:
04 Jan 2020 07:39 pm
Published on:
04 Jan 2020 07:05 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन