8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएसके प्रसाद ने कहा, वह टीम इंडिया के लिए मजबूत बेंच छोड़कर जा रहे हैं

मुख्य चयनकर्ता MSK Prasad ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाकर मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार किया है, जो किसी भी दिन टीम इंडिया के लिए खेल सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 3 Jan 2020, 5:33 PM IST

MSK Prasad

MSK Prasad

नई दिल्ली : भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) के नेतृत्व वाली चयन समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और कभी भी नई चयन समिति का गठन हो सकता है। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि नई चयन समिति के मुखिया भी एमएसके प्रसाद ही रहेंगे या कोई और। लेकिन अपने कार्यकाल से मुख्य चयनकर्ता संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि वह कम से कम 10 ऐसे खिलाड़ियों का बेंच स्ट्रेंथ छोड़कर जा रहे हैं, जो कभी भी टीम इंडिया के लिए कमाल कर सकते हैं।

शिवम दुबे बोले, हार्दिक पांड्या नहीं हैं उनके प्रतिद्वंद्वी

व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाकर खिलाड़ियों को तैयार किया

मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि अगर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की बात की जाए तो कई ऐसे नाम हैं, जो घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं। सिर्फ सलामी बल्लेबाजों को देखें तो इनमें रोहित शर्मा सबसे आगे हैं और इनके अलावा आपके पास मयंक अग्रवाल टीम इंडिया में खेल रहे हैं, जबकि पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियंक पंचाल बेंच पर मौजूद हैं। ये सभी किसी भी दिन टीम इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमने इंडिया-ए दौरों के माध्यम से एक व्यवस्थित प्रक्रिया अपनाकर इन्हें तैयार किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने ईश सोढ़ी को कर दिया था बाहर, बतौर स्पिन सलाहकार जोड़ा

कई तेज गेंदबाज तैयार हैं

प्रसाद ने कहा कि वहीं अगर तेज गेंदबाजी की बात करें तो हमारे पास नवदीप सैनी, आवेश खान, बासिल थम्पी, संदीप वॉरियर, ईशांत पोरेल और मोहम्मद सिराज हैं। अगर देखा जाए तो हमारे पास हर स्लॉट के लिए बेंच तैयार है। मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि यह सभी प्रारूपों में भारतीय टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।