सोढ़ी की नियुक्ति पर टीम के हेड ऑफ क्रिकेट जुबिन भरुचा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हम सोढ़ी की राजस्थान टीम में नई भूमिका में वापसी से खुश हैं। वहीं सोढ़ी ने कहा कि वह रॉयल्स के साथ दो सीजन खेल चुके हैं और टीम के सभी लोगों से अच्छी दोस्ती है। फ्रेंचाइजी ने उनका हमेशा समर्थन किया है, इसलिए जब इस भूमिका का ऑफर उनके पास आया तो उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा और हां कह दी।