क्रिकेट

Ishan Kishan Birthday : महज 25 साल की उम्र में ईशान किशन ने जोड़ी करोड़ों की संपत्ति, जानें हर महीने की कमाई

Ishan Kishan Birthday : भारतीय टीम के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन आज 18 जुलाई को अपना 25वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। ईशान किशन ने छोटी सी उम्र में खूब नाम और पैसा कमाया है। आइये आज उनके जन्‍मदिन पर जानते हैं कि वह हर माह कितना कमाते हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2023, 11:56 AM IST
ishan-kishan-birthday.jpg
महज 25 साल की उम्र में ईशान किशन ने जोड़ी करोड़ों की संपत्ति, जानें हर महीने की कमाई।

Ishan Kishan Birthday : भारतीय टीम के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन आज 18 जुलाई को अपना 25वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड समेत कई क्रिकेटर्स ने उन्‍हें बर्थडे विश किया है। ईशान टी20 और वनडे में पहले ही पदार्पण कर चुके हैं, वहीं वेस्‍टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेले गए टेस्‍ट में उन्‍होंने भारत के लिए डेब्‍यू किया है। वह इस मैच में बल्‍ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। हालांकि वेस्‍टंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में भी उनकी जगह पक्‍की मानी जा रही है। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन ने छोटी सी उम्र में खूब नाम और पैसा कमाया है। आइये आज उनके जन्‍मदिन पर जानते हैं कि वह हर माह कितना कमाते हैं और उनके पास कितनी संपत्ति है।


करोड़ों में कमाते हैं ईशान किशन

ईशान किशन भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। सीमित ओवर के फॉर्मेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही उन्‍हें टेस्‍ट में डेब्‍यू करने का मौका मिला है। उन्‍होंने बहुत ही कम समय में काफी कमाई की है। पिछले साल उनकी आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। वह कम उम्र में ही मेहनत के दम पर करोड़पति बन गए हैं। अभी वह सिर्फ 25 साल के हुए हैं और हर महीने करोड़ों कमाते हैं।

ईशान किशन की संपत्ति

ईशान हर महीने 1.2 करोड़ से अधिक कमाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग से उन्‍हें 15.25 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह कई विज्ञापनों से भी काफी कमाते हैं। एक अनुमान के अनुसार, अभी उनके पास करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अगर इसी तरह वह नाम कमाते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी संपत्ति अरबों में होगी।

यह भी पढ़ें : धोनी का बाइक कलेक्शन को देख फटी वेंकटेश प्रसाद की आंखें, बोले- ये तो शोरूम है


ईशान किशन का क्रिकेट करियर

ईशान किशन ने अभी तक 27 टी20 इंटरनेशनल मैच में 25.12 के औसत और 122.74 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 653 बनाए हैं। वहीं, अब तक खेले गए 14 वनडे में उन्‍होंने 42.5 के औसत और 106.03 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 510 रन बनाए हैं। वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रेकॉर्ड भी ईशान के नाम दर्ज है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ डेब्‍यू टेस्‍ट में वह महज 1 रन ही बना सके। उम्‍मीद है कि वह टेस्‍ट क्रिकेट अच्‍छा प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्‍की करेंगे।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया से बाहर करने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, बोले- कोई वजह भी नहीं बताता

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर