31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया से बाहर करने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, बोले- कोई वजह भी नहीं बताता

Prithi Shaw : भारतीय टीम के सेलेक्‍टर्स ने टी20 फॉर्मेट की दो टीम का चयन किया है। एक टीम हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी तो दूसरी ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व में एशियन गेम्‍स के क्रिकेट इवेंट में हिस्‍सा लेगी। लेकिन, दो ही टीमों में पृथ्‍वी शॉ को शामिल नहीं किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Jul 2023, 10:21 AM IST

prithi-shaw.jpg

टीम इंडिया से बाहर करने पर छलका पृथ्वी शॉ का दर्द, बोले- कोई वजह भी नहीं बताता।

Prithi Shaw : भारतीय टीम इन दिनों वेस्‍टइंडीज के दौरे पर है। जहां टेस्‍ट सीरीज के बाद वनडे और इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। भारतीय टीम के सेलेक्‍टर्स ने टी20 फॉर्मेट की दो टीम का चयन किया है। एक टीम हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी तो दूसरी ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व में एशियन गेम्‍स के क्रिकेट इवेंट में हिस्‍सा लेगी। लेकिन, दो ही टीमों में पृथ्‍वी शॉ को शामिल नहीं किया गया है। पृथ्‍वी शॉ ने भारतीय टीम से बाहर किए जाने पर अब अपना दर्द बयां किया है। शॉ ने कहा कि जब उन्‍हें टीम से बाहर किया यह भी नहीं बताया कि आखिर उन्‍हें बाहर क्यों किया गया है?


दरअसल, टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घरेलू देवधर ट्रॉफी छोड़कर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं। जहां वह नॉर्थम्टनशायर के लिए खेलते नजर आएंगे। शॉ इंग्लैंड में रन बनाने को बेताब है, ताकि फिर से टीम इंडिया वापसी की जा सके। इंग्लैंड रवाना होने से पूर्व शॉ ने क्रिकबज से एक इंटरव्यू में कहा कि जब मुझे टीम से बाहर किया तो यह भी नहीं बताया कि आखिर क्यों ऐसा किया जा रहा है।

सभी टेस्‍ट पास करने के बाद भी किया बाहर

पृथ्‍वी शॉ ने कहा क‍ि कोई कहता क‍ि फिटनेस भी एक कारण हो सकता है, लेकिन मैंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में सभी टेस्ट पास किए हैं। इसके साथ ही मैंने रन भी बनाए हैं। इसके बावजूद मेरा टी20 टीम में चयन नहीं किया गया और बगैर मौका दिए ही वेस्टइंडीज दौरे से बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : इंग्लैंड ने किया चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, इस दिग्‍गज की हुई वापसी

वापसी के लिए कर रहे मेहनत

शॉ ने कहा कि अब उन्‍हें ऐसी चीजों से बाहर निकलना आ चुका है। वह जानते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है। उन्होंने टीम इंडिया में फिर से वापसी के प्रश्‍न पर कहा कि अब मैं सारी मेहनत बस इसके लिए ही कर रहा हूं। मेरा सपना बस यही है कि मैं भारतीय टीम के लिए खेलूं।

'देश के लिए वर्ल्‍ड कप जीतने का सपना'

उन्होंने आगे कहा कि वह कम से कम 12-14 साल भारत के लिए खेलना चाहते हैं और देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा और रन भी बनाऊंगा। वहां पहुंचने का बस यही एक मार्ग है और वह इसी के लिए कोशिश कर रहे हैं, देखते हैं क्या होता है?

यह भी पढ़ें :भारत के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट के लिए वेस्‍टइंडीज की टीम में बड़ा बदलाव