31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes 2023: इंग्लैंड ने किया चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, जेम्‍स एंडरसन की वापसी

England Playing 11 announce for 4th Test : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 19 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 में ओली रॉबिन्सन की जगह जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jul 2023, 4:34 PM IST

ashes-2023-england-announced-playing-11-for-4th-test-emirates-old-trafford-manchester-james-anderson-replaces-ollie-robinson.jpg

इंग्लैंड ने किया चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, जेम्‍स एंडरसन की वापसी।

England Playing 11 announce for 4th Test : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की ऐतिहासिक एशेज टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 19 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। हर मैच की तरह ही चौथे मुकाबले से पहले ही इंग्‍लैंड टीम ने प्‍लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम में ओली रॉबिन्सन की जगह जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है। इंग्‍लैंड की टीम इस टेस्‍ट को हर हार में जीतने के इरादे से उतरेगी, ताकि सीरीज में बराबरी की जा सके।


दरअसल, एशेज 2023 के तहत अभी तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। पहले दोनों टेस्‍ट ऑस्‍ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई थी। लेकिन, तीसरे मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। अभी भी इस सीरीज में मेजबान इंग्‍लैंड की टीम 1-2 से पिछड़ी हुई है। ऑस्‍ट्रेलिया चौथे टेस्‍ट को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करने के इरादे से उतरेगी तो इंग्‍लैंड बराबरी करने के उद्देश्‍य से उतरेगी।

जेम्स एंडरसन की वापसी

यह बहुत ही कम देखने को मिलता है कि जीतने वाली टीम अगले महत्‍वपूर्ण मुकाबले में बदलाव के साथ उतरे, लेकिन इंग्‍लैंड ने प्‍लेइंग इलेवन में एक अहम बदलाव किया है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले इस टेस्ट के लिए इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग 11 में ओली रॉबिन्सन के स्‍थान पर जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 का शेड्यूल तय! जानें कब होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत


इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), हैरी ब्रूक, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।

यह भी पढ़ें : दूसरे टेस्‍ट में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, सचिन-द्रविड़ के क्‍लब में होंगे शामिल